लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है कांग्रेस, सावधान रहिये

By भाषा | Updated: April 5, 2019 14:00 IST

लोकसभा चुनाव 2019: योगी ने गुरुवार को बिजनौर में आयोजित जनसभा में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से मुस्लिम लीग के साथ मिलकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम लीग पर 'वायरस' होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिये अगर ये जीत गये तो क्या होगा? योगी ने एक ट्वीट में कहा ''मुस्लिम लीग एक वायरस है।

एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वह बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिये अगर ये जीत गये तो क्या होगा? ये वायरस पूरे देश में फैल जाएगा।'' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में भी कहा ''1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिलकर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया।

 

आज फिर वही खतरा मंडरा रहा है। हरे झण्डे फिर लहर रहे हैं। कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिये।'' मालूम हो कि योगी ने गुरुवार को बिजनौर में आयोजित जनसभा में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से मुस्लिम लीग के साथ मिलकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं और सभी जानते हैं कि देश के बंटवारे में मुस्लिम लीग की क्या भूमिका था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज