लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक निधि दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए करने का रखा प्रस्ताव

By भाषा | Updated: February 29, 2020 05:55 IST

इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक बजट सत्र के दौरान विधायक निधि को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए करने की घोषणा की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को संसद की तर्ज पर और बेहतर बनाने के लिए भी पार्टी नेताओं की एक समिति गठित की जानी चाहिए। पूरा राज्य जानता है कि इस संवाद को बिगाड़ने वाले वास्तविक चेहरे कौन से हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधायक निधि की धनराशि दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव किया। योगी ने बजट सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा में यह प्रस्ताव रखते हुए कहा इस सिलसिले में वित्त मंत्री की अगुवाई में एक समिति का गठन किया जाना चाहिए जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों को आगे बढ़ाने, विधायकों की तनख्वाह एवं भत्ते तथा पूर्व विधायकों की पेंशन में बढ़ोत्तरी के मुद्दों पर भी विचार किया जाए।

इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक बजट सत्र के दौरान विधायक निधि को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए करने की घोषणा की गई है। योगी ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को संसद की तर्ज पर और बेहतर बनाने के लिए भी पार्टी नेताओं की एक समिति गठित की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष सरकार पर सदन नहीं चलाने का आरोप लगा रहा है लेकिन प्रदेश विधानसभा की पिछले 15 सालों की कार्यवाही निकाल कर देखी जाए तो पता चलेगा कि हम एक सत्र में जितने दिन कार्यवाही चलाते हैं, उतने दिन तो कई कई सालों तक कार्यवाही नहीं चली।

उन्होंने कहा कि हमने अनेक मौकों पर विशेष सत्रों का आयोजन किया हमने सतत विकास लक्ष्यों पर तथा संविधान दिवस पर सदन में विशेष चर्चाएं आयोजित की। विधायी सदन संवाद का सशक्त माध्यम होता है। पूरा राज्य जानता है कि इस संवाद को बिगाड़ने वाले वास्तविक चेहरे कौन से हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए