लाइव न्यूज़ :

CM Yogi Adityanath in Sikar: 'हम आतंकवादियों का राम नाम सत्य है भी कर देते हैं', सीकर में बोले योगी आदित्यनाथ

By धीरज मिश्रा | Updated: April 7, 2024 17:18 IST

CM Yogi Adityanath in Sikar: लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी सभा की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान के दौरे पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देहम केवल आपसी संबोधन में ही राम-राम नहीं बोलतेयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में साल 2014 से पहले देश की आस्था को दबाया गया जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करना है

CM Yogi Adityanath in Sikar: लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी सभा की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान के दौरे पर थे। योगी आदित्यनाथ ने सीकर में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र के 10 साल में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों के बारे में बताया। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि ब्रिटेन के एक बहुत प्रतिष्ठित समाचार पत्र, द गार्जियन ने एक लेख प्रकाशित किया है जिसमें कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान में 20 से अधिक आतंकवादियों को निशाना बनाया गया है और मार दिया गया है।

इसका आरोप भारतीय खुफिया एजेंसियों पर लगाया। उनकी जानकारी का स्रोत तो वे ही बता सकते हैं। आतंकवाद एक समस्या है और इस समस्या का समाधान कोई है तो भारत है। हम केवल आपसी संबोधन में ही राम-राम नहीं बोलते, अयोध्या में भगवान राम को विराजमान ही नहीं करते बल्कि आतंकवादियों का 'राम-नाम सत्य है। उनमें और हमारे में अंतर यह है कि हम एक आतंकवादी को वहां भेजते हैं जहां उसे होना चाहिए और कांग्रेस सरकार बिरयानी खिलाती है।

2014 से पहले आस्था को दबाया गया

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में साल 2014 से पहले देश को दबाया गया। लेकिन, हमने कहा था राम मंदिर बनाएंगे और 22 जनवरी को रामलला की भव्य तौर पर प्राण प्रतिष्ठा हुई। उन्होंने कहा कि जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करना है, देश में 'मोदी सरकार' बनानी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सीकर में हर बूथ पर ​'विकास का कमल' खिलने जा रहा है।

देश की जनता पहले ही मान चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। देश में उनके नेतृत्व में फिर से भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इस लक्ष्य की सिद्धि में भक्त शिरोमणि मीराबाई की पावन स्थली राजस्थान की जनता-जनार्दन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराजस्थानराजस्‍थान चुनावउत्तर प्रदेशलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग