लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ ने की देश के हर नागरिक से 'फिट इंडिया मूवमेंट' से जुड़ने की अपील

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:04 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर, तुलसीपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इन्दिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली से ‘फिट इण्डिया मूवमेन्ट’ के शुभारम्भ के लाइव प्रसारण का अवलोकन किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को देश के प्रत्येक नागरिक से अपील की कि वे ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ से जुड़ें।उन्होंने कहा कि 130 करोड़ की आबादी वाले देश का प्रत्येक नागरिक शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट हो व देश निर्माण में अपना योगदान दे सके, इस उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री ने ‘फिट इण्डिया मूवमेन्ट’ की शुरुआत की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को देश के प्रत्येक नागरिक से अपील की कि वे ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ से जुड़ें। साथ ही कहा कि सभी विद्यार्थी पठन-पाठन के साथ खेलकूद को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ की आबादी वाले देश का प्रत्येक नागरिक शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट हो व देश निर्माण में अपना योगदान दे सके, इस उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री ने ‘फिट इण्डिया मूवमेन्ट’ की शुरुआत की है।

उन्होंने जनपद बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर, तुलसीपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इन्दिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली से ‘फिट इण्डिया मूवमेन्ट’ के शुभारम्भ के लाइव प्रसारण का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत करते हुये प्रसन्नता हो रही है। आज हॉकी के जादूगर व प्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयन्ती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पूरे देश में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जा रहा है। हम सबका सौभाग्य है कि मेजर ध्यानचंद का सम्बन्ध उत्तर प्रदेश से रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश का प्रत्येक नागरिक चाहे वह जिस भी कार्यक्षेत्र में हो, इस अभियान के साथ जुड़े। साथ ही सभी विद्यार्थी पठन-पाठन के साथ खेलकूद को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।’’ योगी ने इस अवसर पर लोगों को फिटनेस की शपथ दिलाई। 

टॅग्स :फिट इंडिया अभियानयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप