लाइव न्यूज़ :

SMS स्टेडियम से CM राजे ने राजस्थान में 'कैंसर आउट' अभियान का किया शुभारंभ 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 12, 2018 00:15 IST

'कैंसर आउट' अभियान के तहत प्रदेशभर में कैंसर के संभावित रोगियों की जांच कर रोग की पहचान की जाएगी, ताकि शुरूआती दौर में ही इस बीमारी का पता लगाकर समय पर इलाज शुरू किया जा सके। 

Open in App

जयपुर, 12 मई: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कैंसर रोग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए लोगों से 'कैंसर आउट' अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। सीएम राजे ने शुक्रवार को एसएमएस स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल-2018 के दौरान राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच शुरू होने से पहले झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। 

'कैंसर आउट' अभियान के तहत प्रदेशभर में कैंसर के संभावित रोगियों की जांच कर रोग की पहचान की जाएगी, ताकि शुरूआती दौर में ही इस बीमारी का पता लगाकर समय पर इलाज शुरू किया जा सके। 

राजस्थान सरकार इस अभियान के लिए क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स, टाटा ट्रस्ट्स, नेशनल कैंसर ग्रिड, इंडियन कैंसर सोसायटी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सहभागी है। 

मुख्यमंत्री ने राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान अजिंक्या रहाणे और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को कैंसर आउट अभियान की ट्रॉफी भेंट की। उन्होंने अभियान का हिस्सा बनने के लिए सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। 

सीएम राजे ने स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का भी आनंद लिया और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. सीपी जोशी, आईपीएल के चैयरमैन राजीव शुक्ला सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।  

टॅग्स :वसुंधरा राजेकैंसरराजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्सआईपीएल 2018
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्रिकेटIPL 2026 Playoffs Scenarios: प्लेऑफ में RCB, एमआई-एलसीजी बाहर?, 7 टीम और 3 सीट, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र