लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज दिल्ली आएंगे उद्धव ठाकरे, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 21, 2020 08:35 IST

पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद उद्धव ठाकरे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना के गठबंधन की सरकार चल रही है। तीनों ही पार्टियां अलग-अलग राय रखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कार्यभार संभालने के लगभग तीन महीने बाद आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की यह राष्ट्रीय राजधानी की पहली यात्रा होगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कार्यभार संभालने के लगभग तीन महीने बाद आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। गत नवंबर में मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की यह राष्ट्रीय राजधानी की पहली यात्रा होगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट किया कि ठाकरे इस दौरान मोदी से मिलेंगे। राउत ने कहा, 'यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी।' ठाकरे ने गत 28 नवंबर को महाराष्ट्र की शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में कार्यभार संभाला था।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद उद्धव ठाकरे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना के गठबंधन की सरकार चल रही है। तीनों ही पार्टियां अलग-अलग राय रखती हैं। शिवसेना हिन्दुत्व के मुद्दे को लेकर चलती है। शिवसेना सीएए का समर्थन कर रही, जबकि कांग्रेस इसके विरोध में खड़ी हुई है। 

नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा होगी इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ठाकरे राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, एनआईए को एल्गार परिषद की जांच सौंपने और लंबित वित्तपोषण प्रस्तावों जैसे विवादास्पद मुद्दों को उठा सकते हैं। राज्य में बेमौसम बारिश, सिंचाई परियोजनाओं, जीएसटी बकाये को लेकर भी बात कर सकते हैं।

बता दें, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के विकास के वास्ते उठाए गए कदमों के लिए अपने पूर्ववर्ती देवेंद्र फड़नवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सराहना की थी। बीजेपी की पूर्व सहयोगी रही शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे ने नागपुर से संबंध रखने वाले दोनों नेताओं की सराहना करते हुए कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज