लाइव न्यूज़ :

'130 दिन से अदृश्य हैं बिहार के CM', तेजस्वी यादव ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर किया नीतीश कुमार पर हमला

By स्वाति सिंह | Updated: July 29, 2020 16:15 IST

तेजस्वी ने कहा, 'सुशांत के पिता जी ने FIR की है, हम लोग चाहते हैं कि फेयर जांच हो। लेकिन दुख की बात है कि बिहार के CM ने अभी तक सुशांत के परिवार से मुलाकात नहीं की और संवेदनाएं भी प्रकट नहीं कीं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में रोजाना नया ट्विस्ट देखने मो मिल रहा है।तेजस्वी यादव ने सुशांत कि आत्महत्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाए हैं।

पटना: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में रोजाना नया ट्विस्ट देखने मो मिल रहा है। इसी बीच बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने सुशांत कि आत्महत्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के CM 130 दिन से अदृश्य हैं।

तेजस्वी ने कहा, 'सुशांत के पिता जी ने FIR की है, हम लोग चाहते हैं कि फेयर जांच हो। लेकिन दुख की बात है कि बिहार के CM ने अभी तक सुशांत के परिवार से मुलाकात नहीं की और संवेदनाएं भी प्रकट नहीं कीं। उन्होंने उद्धव ठाकरे से CBI जांच की बात भी नहीं की।'

चिराग पासवान ने उद्धव ठाकरे से की बात

इससे पहले मंगलवार को  लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा, 'मैंने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जी को सीबीआई जाँच करवाने से आदेश देने को कहा। जिस पर उन्होंने विश्वास दिलाया की मुंबई पुलिस गम्भीरता से काम कर रही है और जब कभी भी यह महसूस होगा की CBI जाँच की ज़रूरत है वह खुद ही जाँच के आदेश दे देंगे।'

चिराग ने आगे कहा कि कल महाराष्ट्र मुख्यमंत्री से स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपुत के जाँच के विषय पर बात की। मुख्यमंत्री जी ने बताया की जाँच में जितने भी नामों की चर्चा हो रही है मुंबई पुलिस सबको बुला कर पूछताछ कर रही है दोषी पाए जाने पर किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता केके सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पटना शहर के राजीव नगर थाना में भारतीय दंड संहिता 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत एफआईआर को दर्ज कराया गया है। वहीं, अब केके सिंह के वकील विकास सिंह ने सुशांत सुसाइड केस को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबिहारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०तेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम