लाइव न्यूज़ :

Watch: "देर न करे कांग्रेस....अगर विपक्षी एकजुटता हुई तो 100 से कम सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा....," CPI-ML के राष्ट्रीय कनवेंशन में बोले सीएम नीतीश कुमार

By आजाद खान | Updated: February 18, 2023 16:52 IST

भाकपा माले के राष्ट्रीय कनवेंशन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि "हम इंतज़ार कर रहे हैं बस आप लोग (कांग्रेस) जल्दी फैसला लें। अगर मेरा सुझाव मानें और सब साथ मिलकर लड़ें तो ये (भाजपा) 100 से नीचे जाएंगे लेकिन अगर मेरा सुझाव नहीं मानेंगे तो क्या होगा वो आप जानिए।"

Open in App
ठळक मुद्देभाकपा माले के राष्ट्रीय कनवेंशन में ने बड़ा बयान दिया है। कनवेंशन में बोलते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अब और देरी न करे। उनके अनुसार, अगर विपक्षी एकजुटता होती है तो भाजपा 100 से भी कम सीट में सिमट जाएगी।

पटना: देश में होने वाले अगले आम चुनाव और भाजपा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पटना में आयोजित भाकपा माले के राष्ट्रीय कनवेंशन में बोलते हुए विपक्ष की एकता की बात कही है और इसके लिए कांग्रेस को जल्द से जल्द सामने आने को कहा है। 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि कांग्रेस को चाहिए कि वह भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब विपक्षी एकजुटता में देरी नहीं करे और सामने आए ताकि सभी विपक्ष मिलकर एक फैसला ले सके जिससे भाजपा को हराया जा सके। 

क्या कहा सीएम नीतीश कुमार ने

भाकपा माले के राष्ट्रीय कनवेंशन में बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि "हम इंतज़ार कर रहे हैं बस आप लोग (कांग्रेस) जल्दी फैसला लें। अगर मेरा सुझाव मानें और सब साथ मिलकर लड़ें तो ये (भाजपा) 100 से नीचे जाएंगे लेकिन अगर मेरा सुझाव नहीं मानेंगे तो क्या होगा वो आप जानिए।"

कन्वेंशन में क्या बोले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 

CPI-M के 11वें जनरल कन्वेंशन में बोलते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि "आज देश का माहौल और परिस्थिति ऐसी है कि भाजपा के खिलाफ बोलने पर आप पर छापे मारे जाएंगे, चरित्र हनन किया जाएगा, छवि को बिगाड़ा जाएगा या जेल भेजा जाएगा और अगर आप भाजपा के साथ रहोगे तो आप हरिश्चंद्र कहलाएंगे।"

इस पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा है कि "बीजेपी के साथ रहने पर आप पर कितना भी दाग लगा होगा वाशिंग मशीन के अंदर साफ कर दिया जाएगा। आप सब लोग देश के संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं इसलिए हम आप सबको धन्यवाद देते हैं।"

टॅग्स :नीतीश कुमारवायरल वीडियोसीपीआईएमकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव