लाइव न्यूज़ :

महिला के नौकरी को लेकर सवाल करने पर सीएम खट्टर ने दिया अजीबोगरीब बयान, 'आप' वीडियो शेयर कर घेरा

By अंजली चौहान | Updated: September 7, 2023 17:36 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सीएम से गांव में फैक्ट्री खोलने की मांग कर रही है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। एमएल खट्टर ने अहंकार में महिला को जवाब दिया और कहा कि तुम्हें चंद्रयान-4 में चांद पर भेजेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सीएम ने महिला से कहा कि तुम्हें चंद्रयान 4 के साथ भेज देंगेमहिला ने सीएम खट्टर ने नौकरी मांगी जिस पर उन्होंने अजीब बयान दिया

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनोहर लाल खट्टर एक जनसभा में मौजूद हैं और महिला के सवाल का अहंकारपूर्ण जवाब दे रहे हैं।

अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे लेकर आप पार्टी ने बीजेपी नेता और हरियाणा सीएम पर निशाना साधा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सीएम से गांव में फैक्ट्री खोलने की मांग कर रही है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।

इस पर सीएम खट्टर ने महिला से कहा कि अगली बार जब चंद्रयान 4 अतंरिक्ष में जाएगा तो तुम्हें साथ में भेजेंगे। ये कहने के बाद उन्होंने महिला को बैठने के लिए कह दिया। 

क्या कहा मनोहर लाल खट्टर ने?

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी भीड़ में से एक महिला ने मुख्यमंत्री से गांव में एक फैक्ट्री स्थापित करने का आग्रह किया ताकि सभी को रोजगार मिल सके। इस पर सीएम ने जवाब दिया किअगली बार जो चांद पर रॉकेट जाएगा चंद्रयान-4 हमें तुमको भेज देंगे, बैठ जाओ।

आप ने मनोहर लाल खट्टर पर कसा तंज 

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने और ग्रामीणों के लिए रोजगार की मांग कर रही महिला को अहंकारपूर्ण जवाब देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की आलोचना की।

आप ने कहा कि यह वास्तव में राज्य के लिए दुर्भाग्य है कि भाजपा हरियाणा में शासन कर रही है। आप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री पर शर्म आती है। जिन्हें जनता ने सेवा के लिए चुना था वे आज जनता का मजाक उड़ा रहे हैं।

आप ने आगे कहा, "महिला का अपराध इतना था कि उसने एक फैक्ट्री में रोजगार मांगा था। अगर यही मांग मोदी जी के अरबपति दोस्तों ने अपने निजी फायदे के लिए की होती तो खट्टर ने उन्हें गले लगा लिया होता और पूरी सरकार को उनकी सेवा में लगा दिया होता।" 

आम आदमी पार्टी (आप) नेता धन राज बंसल ने भी बीजेपी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा।

आप नेता ने कहा कि यह वाकई हरियाणा का दुर्भाग्य है कि यहां बीजेपी का शासन है। जनता के असली मुद्दों (महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, सड़क, पानी) की बात आते ही खट्टर अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं। 

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरAam Aadmi Partyहरियाणावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल