लाइव न्यूज़ :

खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल पर सीएम भगवंत मान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल की तरह इस्तेमाल करने वाले पंजाब के वारिस नहीं हो सकते

By रुस्तम राणा | Updated: February 25, 2023 18:19 IST

खालिस्तान समर्थक नेता का नाम लिए बगैर मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, "जो लोग गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए पुलिस थाने ले जाते हैं, वे पंजाब और पंजाबियत के 'वारिस' होने के लायक नहीं हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने ट्वीट कर कहा, वे पंजाब और पंजाबियत के 'वारिस' होने के लायक नहीं हैंमुख्यमंत्री भगवंत मान ने खालिस्तान समर्थक नेता का नाम लिए बगैर किया ट्वीटकहा- उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया

चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खालिस्तानी समर्थक नेता और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सीएम मान ने शनिवार को कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने वाले पंजाब के वारिस नहीं हो सकते। खालिस्तान समर्थक नेता का नाम लिए बगैर मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, "जो लोग गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए पुलिस थाने ले जाते हैं, वे पंजाब और पंजाबियत के 'वारिस' होने के लायक नहीं हैं।"

राज्य में अब तक आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार ने अमृतपाल के भड़काऊ भाषणों के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। मान की कैबिनेट में किसी मंत्री ने कभी इस मुद्दे पर बात नहीं की। हालांकि आप सूत्रों ने कहा कि सरकार अमृतपाल से उलझकर उन्हें कोई महत्व नहीं देने की रणनीति के तहत चुप रही।

अमृतपाल के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों द्वारा गुरुवार को अमृतसर के बाहरी इलाके अजनाला में एक पुलिस स्टेशन में बैरिकेड्स तोड़कर तलवारें और बंदूकें लहराते हुए पुलिस थाने में घुस गए थे।

इस दौरान 6 पुलिसवाले घायल हो गए थे। वहीं अमृतपाल ने भी अपने समर्थकों को चोटिल होने की बात कही थी। हालांकि इस घटना के दूसरे दिन अपहरण और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार हुए लवप्रीत सिंह को अमृतसर जेल से रिहा कर दिया गया था। पुलिस ने उसे निर्दोष बताते हुए रिहा किया। 

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबAmritpal Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?