लाइव न्यूज़ :

जी-20 सम्मेलन की बैठक में एक शब्द भी नहीं बोल पाईं ममता बनर्जी, लगाया यह आरोप, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2022 07:45 IST

इस पूरे मामले में बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा है कि बनर्जी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए पश्चिम बंगाल की तैयारियों का विवरण देने वाले दस्तावेज लेकर आई थीं, हालांकि वह बैठक में चर्चा के दौरान ‘‘एक शब्द भी नहीं बोल सकीं’’ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों की जी-20 सम्मेलन की डिजिटल बैठक हुई है। आोरप है कि इस बैठक में ममता बनर्जी को कुछ भी बोलने नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि वह पूरी तैयारी के साथ यहां आईं थी लेकिन उन्हें एक शब्द भी बोलने नहीं दिया गया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को भारत की जी20 अध्यक्षता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों की डिजिटल बैठक में बोलने का मौका नहीं मिला। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी है। 

आपको बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा है कि भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता पूरे देश की है और यह अपनी ताकत को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर है। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई एक बैठक की अध्यक्षता के दौरान यह बात कही है। 

जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर नहीं बोल पाई ममता बनर्जी

मामले में बोलते हुए अधिकारी ने कहा कि बनर्जी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए पश्चिम बंगाल की तैयारियों का विवरण देने वाले दस्तावेज लेकर आई थीं, हालांकि वह बैठक में चर्चा के दौरान ‘‘एक शब्द भी नहीं बोल सकीं’’। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को बैठक में बोलने का मौका नहीं दिया गया। उनके पास पश्चिम बंगाल में होने वाले जी20 कार्यक्रमों के लिए राज्य सरकार की तैयारी को लेकर दस्तावेजों का एक सेट था।’’ 

पीएम मोदी ने टीम भावना की जरूरत पर जोर दिया है- पीएमओ

पीएमओ के एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने टीम भावना के महत्व पर जोर देते हुए, इस आयोजन के संदर्भ में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का सहयोग भी मांगा है। उन्होंने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता पारंपरिक बड़े महानगरों से परे, भारत के हर हिस्से की विशिष्टता को दुनिया के सामने लाने में मदद करेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रकार यह आयोजन हमारे देश के प्रत्येक हिस्से की विशिष्टता को दुनिया के सामने लायेगा।’’ 

जी-20 की अध्यक्षता का उपयोग इन कारणों के लिए करना है- पीएम मोदी

भारत की जी-20 की अध्यक्षता और इससे जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजरों के बारे में सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को इस अवसर का उपयोग व्यापार, निवेश और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए करना है। 

उन्होंने कहा कि साथ ही भारत को एक ‘ब्रांड’ के रूप में विकसित भी करना है। उन्होंने जी-20 के आयोजनों में पूरी सरकार और पूरे समाज के दृष्टिकोण से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

अगले साल नई दिल्ली में जी-20 नेताओं का होगा अगला सम्मेलन

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत की जी-20 अध्यक्षता और संबंधित कार्यक्रमों पर चर्चा करने के लिए राज्यपालों, उपराज्यपालों और मुख्यमंत्रियों की एक बैठक की अध्यक्षता की है। पीएमओ के मुताबिक कई राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों ने बैठक के दौरान अपने विचार साझा किए है। 

बैठक को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी संबोधित किया और भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने एक प्रस्तुति दी है। भारत ने आधिकारिक रूप से एक दिसंबर को जी 20 की अध्यक्षता संभाली है। नई दिल्ली में 9-10 सितंबर, 2023 के दौरान राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष स्तर पर जी-20 नेताओं का अगला सम्मेलन होगा। 

टॅग्स :Mamta Banerjeeजी20G20New Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां