लाइव न्यूज़ :

"75 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ", केंद्र द्वारा दिल्ली बजट रोके जाने पर सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

By अंजली चौहान | Updated: March 21, 2023 12:43 IST

केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार से स्पष्टीकरण मांगे जाने के एक दिन बाद यह पत्र आया है कि बजट पेश करमे से पहले विज्ञापनों पर खर्च बुनियादी ढ़ाचे पर खर्च से ज्यादा क्यों है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र केजरीवाल ने पीएम मोदी से बजट पेश करने की इजाजत मांगी हैकेंद्र द्वारा दिल्ली विधानसभा में बजट पेशी को रोका गया है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को विधनासभा में बजट पेश की मंजूरी मांगी है। दिल्ली सीएम ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बजट पेश करने की इजाजत मांगी है।

उन्होंने कहा, "देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार बजट पेश होने से रोका गया है।" 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री ने सवाल करते हुए पूछा कि क्या वह दिल्ली की जनता से नफरत करते हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार से स्पष्टीकरण मांगे जाने के एक दिन बाद यह पत्र आया है कि बजट पेश करमे से पहले विज्ञापनों पर खर्च बुनियादी ढ़ाचे पर खर्च से ज्यादा क्यों है। 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पीएम से पूछा कि आप हम दिल्ली वालों से नाराज क्यों हैं? दिल्ली के लोग हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से बजट पारित करना का अनुरोध कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि सोमवार को न्यूज 18 के एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल इसमें शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में बजट नहीं पेश होगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर 'गुंडागर्दी' का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार का बजट होल्ड पर रखा गया है। 

बता दें कि दिल्ली बजट 21 मार्च मंगलवार यानी आज पेश होने वाला था। 2023-24 के बजट की दिल्ली सरकार ने 'साफ और स्वच्छ दिल्ली' थीम रखी है।

जिसके तहत यमुना नदी की सफाई पर ध्यान देने और लैंडफिल साइटों से कचरे के तीन पहाड़ों को हटाने के साथ शहर के बुनियादी ढ़ाचे को सुंदर, साफ और आधुनिक बनाने की योजना बना रही है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीमोदी सरकारदिल्लीDelhi Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील