लाइव न्यूज़ :

होम आइसोलेशन रद्द करने के उपराज्यपाल के फैसले पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, कहा- देश के अन्य राज्यों से दिल्ली के लिए अलग नियम क्यों

By सुमित राय | Updated: June 20, 2020 13:26 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि आईसीएमआर देशभर में बिना लक्षण और हल्के लक्षणों वालें मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दे रही है तो दिल्ली में अलग नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उपराज्यपाल ने कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने का फैसला रद्द कर दिया है।अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के लिए देश के अन्य राज्यों से अलग नियम क्यों हैं?

दिल्ली सरकार के होम आइसोलेशन का कार्यक्रम 'रद्द करने' के उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के लिए देश के अन्य राज्यों से अलग नियम क्यों हैं?

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अरविंद केजरीवाल का कहना है, "जब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) देश भर में एसिम्प्टोमैटिक (बिना लक्षण वाले) और हल्के लक्षणों वालों मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दे रही है तो दिल्ली में अलग नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं।"

मनीष सिसोदिया ने कहा डीडीएमए की बैठक में करेंगे विरोध

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली सरकार घर में पृथक-वास का कार्यक्रम 'रद्द करने' के उपराज्यपाल के आदेश का डीडीएमए की बैठक में विरोध करेगी। सिसोदिया ने शनिवार बैठक से कुछ ही मिनट पहले यह बात की। उन्होंने कहा कि यह आदेश आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है और इससे दिल्ली में 'अराजकता' पैदा हो जाएगी।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, 'दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक दोपहर 12 बजे होगी। हम घर में पृथक-वास को रद्द करने के उपराज्यपाल के आदेश का विरोध करेंगे और इसे बदलने की मांग करेंगे। घर में पृथक-वास के कार्यक्रम को रद्द करने का यह आदेश आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के विपरीत है और इससे दिल्ली में अराजकता पैदा हो जाएगी।'

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को आदेश दिया कि कोविड-19 के हरेक मरीजों के लिए घर पर पृथक-वास के बजाए पांच दिन संस्थागत पृथक-वास केंद्र में रहना जरूरी होगा। दिल्ली सरकार ने इस आदेश का विरोध करते हुए कहा कि यह 'मनमाना' आदेश है और इससे पहले से ही दबाव झेल रही स्वास्थ्यसेवा प्रणाली पर बोझ बढ़ेगा

टॅग्स :अरविंद केजरीवालअनिल बैजलमनीष सिसोदियादिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील