लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Floor Test: सीएम केजरीवाल का भाजपा पर तंज, 'ईडी का इस्तेमाल करके कोई भी सरकार गिरा देंगे'

By धीरज मिश्रा | Updated: February 5, 2024 16:50 IST

Jharkhand Floor Test: झारखंड में चम्पाई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन से विश्वास मत जीत लिया है। इसके बाद से इंडिया गठबंधन से शामिल पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन से विश्वास मत जीत लियासीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि झारखंड सिटिंग सीएम को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गयाइनकी पूरी कोशिश सरकार गिराने की थी लेकिन जेएमएम के विधायक टूटे नहीं

Jharkhand Floor Test: झारखंड में चम्पाई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन से विश्वास मत जीत लिया है।

इसके बाद से इंडिया गठबंधन से शामिल पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिटिंग सीएम को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया।

ईडी का इस्तेमाल करके ऐसे तो ये कोई भी सरकार गिरा देंगे। इनकी पूरी कोशिश सरकार गिराने की थी। लेकिन जेएमएम के विधायक टूटे नहीं। देश के अंदर जो तानाशाही चल रही है, ईडी का इस्तेमाल कर जो सरकार को गिराया जा रहा है, यह देश के लिए सही नहीं है। 

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि फ्लोर टेस्ट में वही हुआ जो हमने सोचा था। हम पहले दिन ही समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे थे। हमने उन्हें बताया था कि 43 ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं और हमारे पास 47 विधायक हैं। आज वही बहुमत साबित हुआ।

झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने जो साजिश रची थी वह आज लोकतंत्र के मंदिर में बेनकाब हो गई। भाजपा विधायकों को डरा, धमका, अपमानित, प्रताड़ित कर,  कोई अप्रिय घटना कर के ये राज्य को राष्ट्रपति शासन की ओर ले जाना चाहते थे। लेकिन यह जनता के लिए, जनता द्वारा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार है। यह सरकार मजबूती से खड़ी थी और खड़ी रहेगी।

जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। जिस तरह से सभी विधायक एकजुट रहे, यह हेमंत सोरेन की सुझबूझ से ही संभव हुआ है। कांग्रेस, राजद और सभी ने जिस तरह से मिलकर रणनीति बनाई असंभव को संभव कर दिखाया।

 

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस तरीके से हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद वहां पर राजनीतिक नौटंकी चली। इससे ये बात साफ हो जाती है कि ईडी का असली मकसद हेमंत सोरेन की सरकार गिराना था और ये सुनिश्चित करना था कि उनकी सरकार दोबारा ना बने। ऐसा हो नहीं पाया इसलिए अब केंद्र सरकार खिसिया रही है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालहेमंत सोरेनचंपई सोरेनJharkhand Assemblyदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए