लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार घर-घर पहुंचाएगी राशन, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान- राज्य में शुरू होगी डोर स्टेप डिलीवरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2022 11:55 IST

पंजाब में भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने राज्य के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम मान ने कहा कि हमारे अधिकारी आपको उसी का समय पूछने के लिए बुलाएंगे और उस समय वितरित करेंगे। सीएम भगवंत मान ने ये भी बताया कि ये एक वैकल्पिक योजना है।

चंडीगढ़: पंजाब में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, उन्होंने ऐलान किया है कि अब राज्य में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू होगी। ऐसे में अब घर-घर प्रदेश सरकार राशन पहुंचाएगी। खुद अधिकारी इस काम को करने वाले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने राज्य के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। 

सीएम मान ने कहा कि हमारे अधिकारी आपको उसी का समय पूछने के लिए बुलाएंगे और उस समय वितरित करेंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है। बता दें कि इस योजना को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में ही शुरू किया था, लेकिन इसपर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी थी। मालूम हो, आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से कई वादे किए थे। यही नहीं, पार्टी द्वारा राज्य में 300 यूनिट प्रति महीने फ्री करने की घोषणा भी की गई थी। इसके अलावा पंजाब में सरकार बनने के बाद राज्य की हर महिला को पहली अप्रैल से एक हजार रुपये देने का वादा भी किया था।

बताते चलें कि सत्ता में आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। ऐसे में यहां लोग रिश्वत मांगने वाले और अन्य कदाचार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों से संबंधित वीडियो साझा कर सकते हैं। मान ने शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया और इसे "एंटी करप्शन एक्शन लाइन" करार दिया। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, "मैंने आपसे वादा किया था कि 23 मार्च को एक फोन नंबर जारी करूंगा, जो 'एंटी करप्शन एक्शन लाइन' कहलाएगा। यह नंबर है- 9501200200।" 

टॅग्स :भगवंत मानAam Aadmi Partyपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा