लाइव न्यूज़ :

'फैसला थूक कर चाटने जैसा', 2 हजार के नोट के बंद होने पर भड़के सीएम बघेल, जताई क्रिप्टो करेंसी और कैशलेस इकोनॉमी की ओर ढकेलने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2023 08:58 IST

Open in App

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2000 रुपए के नोट वापस लेने के भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले पर शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार अपने ही फैसले को सात साल बाद बदल रही है यह ‘‘थूक कर चाटने’’ जैसा है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी 2,000 रुपए के नोट को चलन से वापस लेने की भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की घोषणा को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और इसे लोगों को परेशान करने वाली एक और "नोटबंदी" करार दिया है। 

कर्नाटक में नवगठित कांग्रेस सरकार को ‘‘मोहब्बत की सरकार’’ बताते हुए खड़गे ने आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले लोगों से किए गए सभी पांच वादे लागू किए जाएंगे। इस दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मोदी ने एक और नया आदेश जारी किया है। जब भी वह जापान जाएंगे, तो वह 'नोटबंदी' अधिसूचना जारी करेंगे। जब वह पिछली बार जापान गए थे, तो उन्होंने 1,000 रुपए के नोट बंद कर दिए थे। इस बार जब वह गए हैं, तो उन्होंने 2,000 रुपए की नोटबंदी की।’’ 

बघेल ने क्या कहा है

सीएम बघेल ने शनिवार को कर्नाटक की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘अब 2000 रुपए के नोट बंद कर दिए हैं। इसमें गिनाएं क्या कारण है? आरबीआई से हम पूछना चाहते हैं, बंद क्यों किए हैं? वैसे तो आप ने 2019 से छापना बंद कर दिया लेकिन आज 2023 है अब अचानक इसको बंद कर दिया। इसका कारण क्या है? मतलब यह है कि आप (केन्द्र सरकार) अपने ही फैसले को सात साल बाद बदल रहे हैं 2016 में इसे लागू किया अब 2023 से बंद कर दिया, मतलब यह ‘‘थूक कर चाटने, जैसा है।’’ 

अब कौन से नोट चालू करेंगे या भी बता दें- बोले सीएम बघेल

इस पर सीएम बघेल ने आगे कहा है कि ''मीडिया को आरबीआई के गवर्नर से पूछना चाहिए कि क्यों बंद किए। शासकीय धन का ऐसे ही दुरुपयोग करेंगे। एक लेख के मुताबिक नोट छापने में 16-17 सौ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। देश के आयकर दाताओं के पैसे खर्च हो रहे हैं। आप जब चाहे तब खत्म कर देंगे और जब चाहे तब चालू कर देंगे। अब कौन से नोट चालू करेंगे या भी बता दें।’’ बघेल ने सवाल किया, ‘‘क्या देश कैशलेस ट्रांजेक्शन की तरफ जा रहा है’’ उन्होंने आशंका जताया कि कहीं देश को क्रिप्टो करेंसी की ओर तो धकेला नहीं जा रहा है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :भूपेश बघेलRaipurक्रिप्टो करंसीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos