लाइव न्यूज़ :

सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना, बेरोजगारी पर कांग्रेस की बात सच निकली

By भाषा | Updated: June 1, 2019 20:55 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर 45 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर होने की नेशनल सैम्पल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) की जो रिपोर्ट मीडिया में पहले लीक होकर आई थी, उसे राजग सरकार ने पहले यह कहकर खारिज कर दिया था कि बेरोजगारी के आंकड़ों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया, ‘‘बेरोजगारी के बदतर हालातों की वास्तविकता को छुपाकर राजग सरकार ने जानबूझकर देश के युवाओं को गुमराह किया।’'‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम विपक्षी पार्टियां जो कह रही थीं, वही सच निकला: गहलोत

बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बारे में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल जो बात कह रहे थे, वह सच निकली। गहलोत ने राजग सरकार पर देश के युवाओं को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है।

गहलोत ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम विपक्षी पार्टियां जो कह रही थीं, वही सच निकला। उस समय में बेरोजगारी के आंकड़ों को छुपाने को लेकर काफी सम्पादकीय लिखे गए, कटु आलोचना हुई कि इतिहास में पहली बार आंकड़े रोके जा रहे हैं।'’

गहलोत ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर 45 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर होने की नेशनल सैम्पल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) की जो रिपोर्ट मीडिया में पहले लीक होकर आई थी, उसे राजग सरकार ने पहले यह कहकर खारिज कर दिया था कि बेरोजगारी के आंकड़ों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

जबकि कल आधिकारिक रूप से केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया और पिछले 45 वर्ष में उच्चतम बेरोजगारी के आंकड़े जारी किये। गहलोत के अनुसार, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगातार यह मुद्दा उठाया था लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।'’ गहलोत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया, ‘‘बेरोजगारी के बदतर हालातों की वास्तविकता को छुपाकर राजग सरकार ने जानबूझकर देश के युवाओं को गुमराह किया।’'

टॅग्स :अशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत