लाइव न्यूज़ :

थप्पड़ कांड के बाद सीएम केजरीवाल ने बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

By स्वाति सिंह | Updated: May 5, 2019 12:45 IST

लोकसभा चुनाव के चलते अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम पर हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कसूरवार ठहराया।सिसोदिया ने लोगों को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल को शेर का बच्चा और बीजेपी वालों को कायर करार दिया।

दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को एक युवक ने थप्पड़ मारा। इसके बाद इस घटना की निंदा करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया है। रविवार को सीएम केजरीवाल ने कहा 'इस हमलावर को इसलिए भेजा गया, देश को ये मेसेज देने की कोशिश की जा रही है कि मोदी जी के खिलाफ जो भी बोलेगा इस देश के अंदर उसको बक्शा नहीं जाएगा।ये तानाशाही है कि अपने खिलाफ हर आवाज को बंद कर दिए जाए।'

उन्होंने कहा 'बीते पांच सालों में मुझ पर नौ हमले किए गए। ये हमले मेरे ऊपर नहीं दिल्ली की जनता पर हुआ है, अगर मुझ पर हमला होता है तो ज़िम्मेदारी बीजेपी सरकार की है।

उधर, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम पर हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कसूरवार ठहराया। सिसोदिया ने लोगों को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल को शेर का बच्चा और बीजेपी वालों को कायर करार दिया।

सिसोदिया ने कहा, ''दिल्ली में माहौल है कि आम आदमी पार्टी सातों की सातों सीटें जीत रही है। इससे बौखला के आज इन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला कराया है भाईयों। अरविंद जी रोड शो लेकर चल रहे थे। एक आदमी जीप पे चढ़के उन पर हमला करके आया है। मैं कहता हूं शर्म करो नरेंद्र मोदी जी।। अगर हिम्मत हैं तो दिल्ली की जनता का दिल जीतकर दिखाओ।। ये चांटे और थप्पड़ से हम नहीं डरने वाले हैं।''

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, ''अरविंद केजरीवाल वो शेर का बच्चा है जो तुम्हारे इन छोटे-छोटे चिरकुटियों से नहीं डरता है। कायरों, अगर हिम्मत है तो जनता के लिए काम करके चुनाव लड़ो न।। इस तरह से चुनाव लड़ोगे? कहीं थप्पड़ चलाते हो।। कहीं कुछ इस तरह की कायरों वाली हरकत करते हो।। तो भाईयों और बहनों आज में कहना चाहता हूं कि 12 तारीख को इन कायरों को भगा देना यहां से।।

..और झाड़ू के वोट लगाना सारे के सारे लोग मिलके।। यहां जितने लोग आए हैं, मुझे पता है कि सब झाड़ु वाले हैं। तभी इतनी देर से बैठे हैं लेकिन हमारी और आपकी सबकी जिम्मेदारी है कि 12 तारीख तक अपने गली-मुहल्ले में एक भी वोट ऐसा नहीं छोड़ना जो भारतीय जनता पार्टी को जा रहा हो या कांग्रेस को जा रहा हो।''

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कहा, ''हमलावर सुरेश आम आदमी पार्टी का समर्थक रहा है और पार्टी की रैलियों और बैठकों को आयोजित किया करता था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि आप नेताओं के व्यवहार के कारण उसका मोहभंग हो गया। सशस्त्र बलों को लेकर पार्टी में अविश्वास को देखते हुए वह नाराज था।'' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियादिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो