लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बादल फटने से एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दबे, गिरि नदी का बढ़ा जल स्तर, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2023 11:54 IST

बादल फटने से गिरि नदी का जल स्तर बढ़ गया। ANI ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें नदी के उफान को देखा जा सकता है। नदी का पानी आस-पास के रिहायशी इलाकों में घुसता देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे ग्राम मलागी ददियात, औली, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर में बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने से गिरि नदी का जल स्तर बढ़ गया। बुधवार को प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिलों में 3.4 तीव्रता का भूकंप भी आया।

सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ से हालात खराब हैं। वहीं गुरुवार को कई जिलों में बादल फटने की घटना सामने आई है। बदले फटने से यहां के सिरमौर में लापता हुए परिवार के पांच सदस्य मलबे में दबे हुए पाए गए। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी।

 डीईओसी सिरमौर ने बताया कि ग्राम मलागी ददियात, औली, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर में बादल फटने की घटना हुई है। इस घटना के कारण कुलदीप कुमार के परिवार के 5 सदस्य लापता हैं। वहीं समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बादल फटने से गिरि नदी का जल स्तर बढ़ गया। समाचार एजेंसी ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें नदी के उफान को देखा जा सकता है। नदी का पानी आस-पास के रिहायशी इलाकों में घुसता देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ सकती है।

 गौरतलब है कि 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से पहाड़ी राज्य में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की कुल संख्या 223 तक पहुंच गई है। जबकि 295 घायल हुए हैं। राज्य के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि  राज्य को 6,650 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।  800 से ज्यादा घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि अन्य 7,500 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानीय निकाय, स्कूल और सामुदायिक केंद्र भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में चल रहे बहाली कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से सभी क्षेत्रों में भारी क्षति हुई है और यह पिछले 50 वर्षों में राज्य में देखी गई सबसे बड़ी तबाही है। सुक्खू ने कहा कि ऑडिट आपत्तियों के कारण पिछले कुछ वर्षों से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत लंबित ₹315 करोड़ में से ₹189 करोड़ केंद्र सरकार द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

इस बीच, बुधवार को लाहौल और स्पीति जिलों में 3.4 तीव्रता का भूकंप भी आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप 5 किमी की गहराई पर आया। हालांकि इससे किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील