लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण से बरपे कहर पर प्रियंका गांधी ने कहा- साफ हवा हमारा अधिकार, इसके खिलाफ मिलकर करनी होगी कोशिश

By भाषा | Updated: November 4, 2019 12:51 IST

प्रियंका गांंधी ने कहा, ''1952 में लंदन में भीषण स्मॉग ने 12,000 लोगों की जान ली थी। शहर जाम हो गया था, लाखों लोग बीमार पड़ गए थे। इतनी बड़ी त्रासदी के बाद वहां साफ हवा के लिए क़ानून पास हुआ।''

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली और देश के कई दूसरे हिस्सों में स्मॉग की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए सोमवार को कहा कि साफ हवा सभी लोगों का अधिकार है और प्रदूषण के खिलाफ मिलकर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''आज प्रदूषण के मुद्दे पर गम्भीरता से सोचने की जरुरत क्यों है? दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, बनारस, लखनऊ समेत कई शहरों की हवा जहरीली बनी हुई है। इसी हवा में हमारे बच्चे स्कूल जाते-आते हैं। इसी हवा में मजदूर और आम जन काम करने के लिए निकलते हैं।''

प्रियंका ने कहा, ''1952 में लंदन में भीषण स्मॉग ने 12,000 लोगों की जान ली थी। शहर जाम हो गया था, लाखों लोग बीमार पड़ गए थे। इतनी बड़ी त्रासदी के बाद वहां साफ हवा के लिए क़ानून पास हुआ।''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''हम जिस तरह अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए तमाम काम करते हैं, जीवन बीमा लेते हैं, कसरत करते हैं, ठीक उसी तरह ही हमें एक कोशिश प्रदूषण के खिलाफ भी करनी होगी। साफ हवा हमारा हक है और हमारी जिम्मेदारी भी है।'' 

टॅग्स :वायु प्रदूषणप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर