लाइव न्यूज़ :

राजकोट में कक्षा आठवीं की छात्रा को क्सालरूम में आया हार्ट अटैक, हुई मौत

By रुस्तम राणा | Updated: January 19, 2023 21:27 IST

डॉक्टरों के मुताबिक, उसने जो ड्रेस पहनी हुई थी, वह पतली थी और कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए नाकाफी थी। डॉक्टरों का सुझाव है कि पतला कपड़ा शरीर को गर्म करने में विफल रहा होगा, जिससे दिल का दौरा पड़ने से पहले रक्त रुक जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों के मुताबिक, उसने जो ड्रेस पहनी हुई थी, वह पतली थी और कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए नाकाफी थीडॉक्टरों का सुझाव है कि पतला कपड़ा शरीर को गर्म करने में विफल रहा होगा, जिससे दिल का दौरा पड़ा

राजकोट: गुजरात के राजकोट में कक्षा 8वीं की एक छात्रा की अपने स्कूल जाते समय बेहोश हो जाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रिया के रूप में पहचानी जाने वाली लड़की कक्षाओं के शुरू होने से पहले होने वाली नियमित स्कूल प्रार्थनाओं के बाद अपनी कक्षा में पहुंची। बेहोश होने के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, उसने जो ड्रेस पहनी हुई थी, वह पतली थी और कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए नाकाफी थी। डॉक्टरों का सुझाव है कि पतला कपड़ा शरीर को गर्म करने में विफल रहा होगा, जिससे दिल का दौरा पड़ने से पहले रक्त रुक जाता है।

इस घटना के बाद सरकार हरकत में आई और छात्रों को जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े पहनने की वकालत की। सरकार ने माना कि छात्रों को स्कूलों द्वारा निर्धारित गर्म कपड़े पहनने की आवश्यकता नहीं है। इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि स्कूल खुलने का समय सुबह सात बजे से बढ़ाकर आठ बजे किया जाना चाहिए।

इससे पहले एक माह पूर्व मध्य प्रदेश के भिंड में 12 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने भी चिंता जताई थी। डॉक्टरों का मानना था कि इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से मौत का संभवतः राज्य में यह पहला मामला हो सकता है। 12 वर्षीय मनीष जाटव चौथी कक्षा में पढ़ता था। वह अपने भाई के साथ इटावा रोड स्थित स्कूल में पढ़ने गया था। उसने स्कूल में लंच किया। 

इसके बाद वापस घर लौटने के लिए 2 बजे स्कूल बस में चढ़ा तो इस दौरान वह बस में चक्कर खाकर गिर गया। आनन-फानन अवस्था में छात्र को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एक स्टडी के अनुसार, इस तरह की घटनाएं COVID-19 के बाद बढ़ी हैं। यह संभवतः पहली बार था कि जब मध्य प्रदेश में इस उम्र के बच्चे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई।

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)राजकोटगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी