लाइव न्यूज़ :

PIB Fact Check: 10वीं, 12वी में इस प्रोमोट छात्रों की मार्क शीट सरकारी नौकरी में नहीं होंगी मान्य? देखें क्या कहता है पीआईबी फैक्ट चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2021 14:46 IST

सोशल मीडिया पर वायरस इस पोस्ट में दावा किया गया है कि ‘10वीं और 12वीं में प्रमोट होने वाले ध्यान दें, 10वीं और 12वीं के अंक पत्र सरकारी नौकरी में मान्य नहीं. TET में प्रमोट 10वीं और 12वीं मान्य नहीं.’ इस पोस्ट का पीआईबी ने फैक्ट चेक कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है. 

Open in App

कोरोना वायरस महामारी चलते इस वर्ष 10वीं 12वीं की परीक्षाएं विभिन्न राज्यों में स्थगित कर दीं गईं थीं. इसके बाद सरकार ने आम सहमति से निर्णय लिया था कि बोर्ड के छात्रों को प्रोमोट करेंगे. कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाए रद्द करने के बाद सरकार ने छात्रों को उनके पुराने रिकॉर्ड के आधार पर रिजल्ट जारी कर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया. इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है. 

सोशल मीडिया पर वायरस इस पोस्ट में दावा किया गया है कि ‘10वीं और 12वीं में प्रमोट होने वाले ध्यान दें, 10वीं और 12वीं के अंक पत्र सरकारी नौकरी में मान्य नहीं. TET में प्रमोट 10वीं और 12वीं मान्य नहीं.’ इस पोस्ट का पीआईबी ने फैक्ट चेक कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है. 

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट क्या कहा जा रहा है-सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 10वीं, 12वीं में प्रोमोट छात्रों की मार्कशीट सरकारी नौकरी में मान्य नहीं होंगी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ एक मैसेज में कहा जा रहा है कि ‘10वीं और 12वीं में प्रमोट होने वाले ध्यान दें, 10वीं और 12वीं के अंक पत्र सरकारी नौकरी में मान्य नहीं. TET में प्रमोट 10वीं और 12वीं मान्य नहीं.’

पीआईबी ने इस फर्जी कहा, ट्विट कर बताया सच-भारत सरकार की संस्था प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी की फैक्ट चेक विंग ने सोशल मीडिया में वायरल इस दावे का खंडन किया है. पीआईबी ने इसे पूरी तरह फर्जी और फेक बताया है. PIB फैक्ट चेक ने इस मामले में ट्वीट कर कहा, ‘दावा: इस साल 10वी और 12वी में प्रोमोट होने वाले विद्यार्थियों के अंक पत्र सरकारी नौकरी में मान्य नहीं होंगे. #PIBFactCheck यह दावा फ़र्ज़ी है. केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है. कृपया ऐसी फ़र्ज़ी तस्वीरें व खबर साझा न करें.’

टॅग्स :फैक्ट चेकएग्जाम रिजल्ट्सexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे