लाइव न्यूज़ :

जस्टिस यूयू ललित बन सकते हैं भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश, CJI एनवी रमण ने की नाम की सिफारिश

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2022 12:20 IST

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस उदय उमेश ललित के नाम की सिफारिश गुरुवार को कर दी। मौजूदा सीजेआई 26 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCJI एनवी रमण ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस उदय उमेश ललित के नाम की सिफारिश की।जस्टिस रमण ने 24 अप्रैल 2021 को देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था।मौजूदा सीजेआई 26 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जस्टिस ललित का बतौर मुख्य न्यायाधीश कार्यकाल तीन महीने से भी कम का होगा

नई दिल्ली: जस्टिस उदय उमेश ललित देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बन सकते हैं। मौजूदा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एनवी रमण ने अगले CJI के लिए जस्टिस ललित के नाम की सिफारिश कर दी है। अगर जस्टिस यूयू ललित के नाम की सिफारिश मान ली जाती है तो वह देश के 49वें CJI बन जाएंगे। हालांकि उनका कार्यकाल छोटा रहेगा। वह आठ नवंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं, मौजूदा CJI एनवी रमण इस महीने ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जस्टिस ललित को 13 अगस्त 2014 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। तब वह जाने-माने वकील थे। जस्टिस ललित तब से शीर्ष अदालत के कई ऐतिहासिक निर्णयों का हिस्सा रहे हैं। पांच जजों की संविधान पीठ ने अगस्त 2017 में 3-2 के बहुमत से ‘तीन तलाक’ को असंवैधानिक घोषित कर दिया था। उन तीन जजों में जस्टिस ललित भी थे। 

ऐसे ही जस्टिस ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत एक मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के ‘‘त्वचा से त्वचा के संपर्क’’ संबंधी विवादित फैसले को खारिज कर दिया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि यौन हमले का सबसे महत्वपूर्ण घटक यौन मंशा है, बच्चों की त्वचा से त्वचा का संपर्क नहीं।

9 नवंबर, 1957 को जन्मे जस्टिस ललित ने जून 1983 में एक वकील के रूप में पंजीकरण कराया था और दिसंबर 1985 तक बॉम्बे हाई कोर्ट में वकालत की थी। वह जनवरी 1986 में दिल्ली आकर वकालत करने लगे और अप्रैल 2004 में उन्हें शीर्ष अदालत द्वारा एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। वहीं, 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सुनवाई के लिए उन्हें सीबीआई का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया था। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :उदय उमेश ललितएन वेंकट रमणसुप्रीम कोर्टCJI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?