लाइव न्यूज़ :

पद्म पुरस्कारों के लिए प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करें नागरिक : सरकार

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:38 IST

Open in App

केंद्र ने देश के सभी नागरिकों से उन प्रतिभाशाली लोगों की पहचान कर उनके नामों की सिफारिश करने की अपील की है, जिनके उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां वास्तव में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने के योग्य हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसाएं अभी जारी हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल "पद्म अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन" पर ही ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। गृह मंत्रालय ने वक्तव्य में कहा," सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ के रूप में तब्‍दील करने को लेकर प्रतिबद्ध है। अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करें जिनके उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच सराहे जाने के योग्‍य हैं और जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस तरह के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का नामांकन/अनुशंसा करें। वक्तव्य के मुताबिक नामांकन/अनुशंसा में वे सभी संबंधित विवरण शामिल होने चाहिए जो उपर्युक्त पद्म पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट किए गए हैं, जिसमें विवरणात्मक रूप में एक उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए। इसमें अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्‍लेख किया जाना चाहिए। इस संबंध में विस्‍तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं। किसी भी तरह की पूछताछ/सहायता के लिए कृपया 011-23092421, +91 9971376539, +91 9968276366, +91 9711662129, +91 7827785786 पर संपर्क करें। गौरतलब है कि वर्ष 1954 में पद्म पुरस्कारों की शुरुआत की गयी थी, तभी से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कार से सम्मानित होने वाले लोगों के नामों की घोषणा की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों या विषयों में विशिष्ट तथा असाधारण उपलब्धियों अथवा सेवा के लिए दिए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Blast: गृह मंत्रालय ने आतंकवाद विरोधी एजेंसी NIA को सौंपी लाल किले में हुए धमाके की जांच

भारत'मेरी जान को खतरा था': केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को प्रदान की वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा

भारत30,000 लोगों से 1,500 करोड़ रुपये की ठगी, बेंगलुरु और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित, गृह मंत्रालय के साइबर विंग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

भारतड्यूटी के दौरान विकलांग हुए CAPF कर्मियों को पूर्ण लाभ के साथ सेवा में बने रहने की होगी अनुमति

भारतइस भीषण षड्यंत्र के गुनहगारों को पकड़िए !

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी