लाइव न्यूज़ :

ICSE/ISC Results 2018: कंफ्यूजन खत्म, 2 दिन बाद ISCE/10वीं और ISC/12वीं के रिजल्ट तय, cisce.org पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 12, 2018 15:45 IST

CISCE Board Results 2018: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) सोमवार यानी 14 मई को ISCE/10वीं और ISC/12वीं के रिजल्ट की तारीख तय की है। सीआईएससीई बोर्ड ने 8 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज की तारीख और समय की पुष्टि की थी। रिजल्ट cisce.org पर देखें जा सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 12 मई: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (Council for Indian School Certificate Examination) सोमवार यानी 14 मई को ISCE/10वीं और ISC/12वीं के रिजल्ट की तारीख तय की है। सीआईएससीई (CISCE) बोर्ड ने 8 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज की तारीख और समय की पुष्टि की थी। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे किया जाएगा। जो छात्र शैक्षिक वर्ष 2017-18 के लिए कक्षा ISCE/10वीं और ISC/12वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं वो  छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर cisce.org जाकर देख सकते हैं।

साल 2017 में  CISCE बोर्ड ने ISCE/10वीं और ISC/12वीं के रिजल्ट 29 मई, 2017 को घोषित किया था। इस साल कक्षा 10वीं/ISCE परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च 2018 तक आयोजित की गई थी। वहीं, आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 2 अप्रैल, 2018 तक आयोजित की गई थी। पिछले साल 2017 आईसीएसई कक्षा 10 परीक्षा 10 मार्च से 21 अप्रैल तक हुई थी।

Board Exam Results 2018 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां करें क्लिक  

ऐसे देखें CISCE बोर्ड के ISCE/ISC के रिजल्ट  

1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।2. उसके बाद रिजल्ट 10वीं / 12वीं (ICSE 10th board result / ISC 12th Board Result 2018 ) के लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- ICSE/ISC Results 2018:  CISCE ISCE/10वीं और ISC/12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद cisce.org पर ऐसे करें चेक3. इसके बाद पूछी गई जानकारियां जैसे- रोल नंबर आदि भरें। 4. थोड़ा इंतजार के बाद छात्र के रिजल्ट उनके स्क्रीन पर आ जाएगा। 5. छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें, यदि मोबाइल पर देख रहे हैं तो छात्र स्क्रीन शॉट ले लें। 6. छात्र अपने रिजल्ट की प्रिंट आउट ले लें ताकि भविष्य में काम दे सके। 

बता दें कि साल 2017 में ICSE में 98.53 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं, ISC में 96.47 फीसदी छात्र पास हुए थे।   CISCE हर साल फरवरी से अप्रैल के बीच में ISCE/10वीं और ISC/12वीं की परीक्षाएं आयोजित करता है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीआईएससीई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप