लाइव न्यूज़ :

नोएडा: बिना अनुमति नहीं मना सकेंगे क्रिसमस-नए साल का जश्न, कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए परमिशन लेना हुआ जरूरी-नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2022 08:28 IST

गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि अगर कोई इस नियम को सही से पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। यही नहीं इस दौरान कोरोना के नियम को भी फॉलो करने की बात कही जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में क्रिसमस व नववर्ष को लेकर जिला प्रशासन ने सूचना जारी किया है। इसके तहत क्रिसमस व नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति लेना जरूरी हो गया है।यही नहीं इस दौरान कोरोना वायरस संबंधी नियमों का भी पालन किया जाएगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने क्रिसमस पर्व और नववर्ष पर मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति लेना जरूरी कर दिया है। यदि बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो आयोजकों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

 क्रिसमस और नववर्ष को लेकर प्रशासन ने क्या कहा है

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर की रात को नए वर्ष के स्वागत के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए सक्षम प्राधिकारी जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति लेना अनिवार्य है। 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस संबंधी नियमों का भी पालन करना होगा। चौहान ने कहा कि यदि कहीं पर भी बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन होता पाया जाता है तो कार्यक्रम को रोकने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

दो साल की खराब बाजार के बाद इस साल होटलों और रिसॉर्ट हुए पूरी तरीके से बुक

घरेलू आतिथ्य उद्योग इस बार क्रिसमस और नए साल के मौके पर भरपूर फायदा उठाने के लिए तैयार है। महामारी के चलते पिछले दो वर्षों में कारोबार बुरी तरह प्रभावित होने के बाद इस बार कई होटलों और रिसॉर्ट के कमरे पूरी तरह बुक हो गए हैं। 

आतिथ्य कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक इस बार गोवा, केरल और शिमला जैसे पारंपरिक लोकप्रिय स्थानों के अलावा लोनावाला, विशाखापट्टनम, धर्मशाला, उदयपुर, मनाली और गिर जैसे गंतव्यों के लिए अच्छी मांग देखी जा रही है। 

हमारे कुछ रिसॉर्ट में दिसंबर में एक भी रूम खाली नहीं है-एमएचआरआईएल 

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विजय दीवान ने ई-मेल के जवाब में कहा, ''साल के अंत में त्योहारी सीजन काफी सकारात्मक नजर आ रहा है और यह साल आतिथ्य क्षेत्र के लिए अब तक के सबसे अच्छे वर्षों में से एक होगा।'' 

महिंद्रा हॉलीडेज एडं रिसॉर्ट इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) के प्रबंध निदेशक और सीईओ कविंदर सिंह ने कहा, ''वास्तव में यह 2020 के बाद पहला सही क्रिसमस और नया साल होगा... हमारे कुछ रिसॉर्ट में दिसंबर में एक भी कमरा उपलब्ध नहीं है, क्योंकि लोगों ने सभी को बुक कर लिया है।'' 

लोग इन जगहों पर भी जा रहे है

इस पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि लोग गोवा जैसे लोकप्रिय स्थलों के अलावा कूर्ग, गिर, शिमला और मनाली जा रहे हैं, जबकि कुछ सिंगापुर और दुबई जैसे स्थानों की यात्रा भी कर रहे हैं। होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष के बी काचरू ने कहा कि कमरों की एडवांस बुकिंग बहुत तेज है और लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि आगामी शादी के सीजन के लिए भी मांग में तेजी है। 

टॅग्स :नॉएडाक्रिसमसन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां