लाइव न्यूज़ :

15 दिसंबर को हिन्दू एकता महाकुंभ, जुटेंगे पांच लाख संत, संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी करेंगे संबोधित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 17:17 IST

स्वामी रामदेव, श्रीश्री रविशंकर, स्वामी ज्ञानानंद, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती समेत 150 से ज्यादा संत चित्रकूट आ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू एकता महाकुंभ का आयोजन 15 दिसंबर 2021 को चित्रकूट में होने जा रहा है। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि हैं। तुलसी पीठ के कार्यकर्ता दिन रात दौड़ रहे हैं। 

चित्रकूटः चित्रकूट में 15 दिसंबर को 'हिदू एकता महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी कर रहे हैं। इस विशाल आयोजन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं।

देशभर के साधु और संतों के सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे जबकि अध्यक्षता पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज करेंगे। करीब 20 एकड़ के परिसर में महाकुंभ का आयोजन होगा।

इसके साथ ही देश के सभी हिंदू धर्मगुरुओं को भी न्योता दिया गया है। चाहे पंथ अनेक हो, सारे हिंदू एक हो के नारे के साथ पद्मविभूषण के सम्मानित रामभद्राचार्यजी ने इस कार्यक्रम की संकल्पना सभी हिंदू पंथों को साथ लाने को लेकर की है। राम की संकल्प भूमि पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है।

उत्तर प्रदेश के चुनाव के मद्देनजर यहां कई बड़ी गतिविधियां दिख रही है। ऐसे में तुलसी पीठ के प्रमुख जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी द्वारा आयोजित होने वाला हिंदू एकता महाकुंभ प्रदेश और देश में एक लहर पैदा करेगा। योगगुरु स्वामी रामदेव, श्रीश्री रविशंकर, गुरु महाराज से लेकर दक्षिण भारत के रामानुजाचार्य चिन्ना जीयर स्वामी और पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ इस आयोजन में आ रहे हैं। 

तुलसी पीठ के कार्यकर्ता पीले चावल और निमंत्रण की प्रति हर गांव, कस्बे और तहीसल में जाकर घर-घर लोगों को न्योता दे रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक एक हजार से ज्यादा गांवों में दस हजार से ज्यादा लोगों को हाथों हाथ निमंत्रण दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथआरएसएसमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे