लाइव न्यूज़ :

एनडीए की बैठक के आमंत्रण पर बोले चिराग पासवान- पार्टी नेताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद लेंगे अंतिम फैसला

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2023 12:58 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पत्र लिखकर 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपासवान ने कहा कि हम पार्टी नेताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद अंतिम फैसला लेंगे।उन्होंने कहा कि हमने समय-समय पर विभिन्न मुद्दों पर भाजपा का समर्थन किया है।18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पत्र लिखकर 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में आमंत्रित किया है। इसके जवाब में पासवान ने कहा कि हम पार्टी नेताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद अंतिम फैसला लेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हमने समय-समय पर विभिन्न मुद्दों पर भाजपा का समर्थन किया है, लेकिन एनडीए की बैठक में जाना है या नहीं, इसपर अंतिम फैसला पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा। बता दें कि नड्डा द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली शिवसेना, अजीत पवार की अध्यक्षता वाला राकांपा गुट, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई छोटे दल और पूर्वोत्तर राज्यों के क्षेत्रीय दलों सहित कई नए भाजपा सहयोगियों के एनडीए की बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। यही नहीं, इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मौजूद रहने की संभावना है।

टॅग्स :चिराग पासवानजेपी नड्डाBharatiya Janata Partyनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया