लाइव न्यूज़ :

वक्फ संशोधन बिल को लेकर चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा- संसद में हमारी पार्टी समर्थन करेगी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2025 15:56 IST

चिराग पासवान ने कहा, मुसलमानों में भी कई ऐसे मुस्लिम हैं, जिन्होंने बिल से जुड़े सभी बिंदुओं पर अपना समर्थन देने का काम किया है। हम लोगों ने शुरू से स्पष्ट कर रखा था कि कमेटी की जो रिपोर्ट आएगी लोजपा(रामविलास) उसका समर्थन करेगी।

Open in App

पटना: लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने वक्फ संशोधन बिल पर पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा कि वक्फ बिल पर हमलोगों का स्टैंड शुरू से स्पष्ट रहा है कि यह बिल कम से कम एक कमेटी में जाना चाहिए। मुझे इस बात की खुशी है कि जिस तरीके से जेपीसी में इसको भेजा गया। हम लोग चाहते थे कि कम से कम एक स्टेक होल्डर जो इससे जुड़ा हुआ है, उसको अपनी बातों को रखने का मौका मिलना चाहिए। जेपीसी में हर पार्टी का प्रतिनिधित्व होता है और हर पार्टी के सांसद कमेटी में मौजूद होते हैं। हमारी पार्टी के भी सांसद अरुण भारती उस कमेटी के सदस्य थे।

उन्होंने कहा कि जेपीसी कमेटी के समक्ष वक्फ से जुड़े हर एक स्टेक होल्डर ने अपनी बातों को रखा। मुसलमानों में भी कई ऐसे मुस्लिम हैं, जिन्होंने बिल से जुड़े सभी बिंदुओं पर अपना समर्थन देने का काम किया है। हम लोगों ने शुरू से स्पष्ट कर रखा था कि कमेटी की जो रिपोर्ट आएगी लोजपा(रामविलास) उसका समर्थन करेगी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। संसद में इस बिल के ऊपर चर्चा होगी। लोकसभा में अगर पार्टी की तरफ से कुछ बातों को रखने की जरूरत होगी तो रखा जाएगा। 

वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित के बिहार दौरे और मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए की बैठक पर उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे से गठबंधन की मजबूती बढ़ेगी। हमारा गठबंधन हैंड्स एंड ग्लोव्स की तरह नहीं है। 2025 चुनाव के लिए रणनीति पर आज चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। वहां ना तो चेहरा फाइनल है और ना ही गठबंधन का कोई स्वरूप है। चिराग ने कहा कि एक तरफ बिखरा हुआ विपक्ष और वही एकजूट एनडीए 2025 में बड़ी जीत के लिए अग्रसर है। 

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। महागठबंधन में ये  कन्फ्यूजन है, सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में कोई परेशानी नहीं है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसता है सिरफुटौव्वल है। एनडीए में सीटों को लेकर कोई मुश्किल नहीं। जैसे लोकसभा चुनाव में हमलोगों ने बड़ी सहजता से सीट बंटवारा कर लिया, उसी तरह से 2025 विधानसभा चुनाव में आपस में सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो