लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को बताया बिहार विरोधी, कहा- नीतीश का फैसला बिहार के जनता के विरोध में ही रहता है

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2022 19:48 IST

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहारियों के हित में ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे बिहार का विकास हुआ हो या फिर बिहार बाकी राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया हो।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री ने बिहारियों के हित में कोई काम नहीं किया उन्होंने कहा सीएम नीतीश कुमार अति पिछड़ा विरोधी नहीं, बिहारी विरोधी हैंबोले- नीतीश कुमार सिर्फ अति पिछड़ा विरोधी ही नहीं बल्कि दलित विरोध में युवा विरोधी हैं

पटना: बिहार में नगर निकाय चुनाव रद्द होने को लेकर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अति पिछड़ा विरोधी नहीं, बिहारी विरोधी हैं। पूरे बिहार के जनता के विरोध में निर्णय लेने वाले मुख्यमंत्री अभी कभी अगर कोई इतिहास में हुआ तो वह हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उनकी हर नीति हर फैसला बिहार के जनता के विरोध में ही रहता है। अगर भाजपा उनपर आरोप लगा रही है तो मैं कहूंगा कि नीतीश कुमार सिर्फ अति पिछड़ा विरोधी ही नहीं बल्कि दलित विरोध में युवा विरोधी हैं। 

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहारियों के हित में ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे बिहार का विकास हुआ हो या फिर बिहार बाकी राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया हो। यह आंकड़े नीति आयोग के हैं, जो यह दर्शाते हैं कि विकास के हर मापदंड में बिहार सबसे पिछले पायदान पर है और अगले पायदान पर बिहार तब होता है जब अपराध और लूट की बात होती है। 

उप चुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर चिराग ने कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है। इस बैठक में क्या-क्या निर्णय लिए गए हैं, इसकी जानकारी हम जल्द ही देंगे। उन्होंने कहा कि मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है और औपचारिक तौर पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने भी मुझे भेजा है। 

चिराग ने कहा कि कल (शनिवार) रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि है। मैंने वादा किया था कि बिहार में और पूरे देश में उनकी प्रतिमा लगाएंगे और इस मौके पर मैंने उनकी प्रतिमा को हर जिले में लगाने का वादा बिहार की जनता से किया था। इसकी शुरुआत हमने हाजीपुर से कर दी है। उनकी जयंती पर हमने हाजीपुर में प्रतिमा लगाई थी और उसी दिन इस बात की घोषणा की थी कि उनके पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा हमारे पैतृक गांव शहर बनने में लगाई जाएगी। कल यह प्रतिमा हम लगाएंगे। 

टॅग्स :चिराग पासवाननीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी