लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी?, पटना एयरपोर्ट को उड़ा देंगे, निदेशक को मिले मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों को किया सतर्क

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2025 18:48 IST

धमकी के पीछे कौन लोग हैं, इसे लेकर जांच की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मेल कहां से आया और उसका मकसद क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देधमकी ने फिर से सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा भी चाक चौबंद की गई है।चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है।

पटनाःबिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को बम से उड़ाने की धमकी शनिवार को एयरपोर्ट के निदेशक को मेल कर दी गई है। इस धमकी के बाद सीआईएसएफ और पुलिस की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू हो गई है। हाल के दिनों में कई बार ऐसे धमकी भरे फोन कॉल और मेल पहले भी आए हैं, जिसमें पटना एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि बाद में इस प्रकार की धमकी शरारती तत्वों के कृत्य के रूप में उजागर हुए। वहीं इस बार एयरपोर्ट के निदेशक को मेल कर दी गई, इस धमकी ने फिर से सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। साथ ही इस प्रकार की धमकी के पीछे कौन लोग हैं, इसे लेकर जांच की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मेल कहां से आया और उसका मकसद क्या है?

इसकी शिनाख्त की जा रही है। इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा भी चाक चौबंद की गई है। किसी प्रकार की अनहोनी को टालने के लिए तमाम सुरक्षा इंतजामों को देखा जा रहा है। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता सहित अन्य जांच बलों की रेगुलर जांच प्रक्रिया भी जारी है। इसके पहले केंद्रीय मंत्री और लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है।

सोशल मीडिया पर चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। एक इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्हें 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने अपने अकाउंट का नाम टाइगर मिराज इदरीसी बताया है। वहीं इसको लेकर जमुई सांसद और चिराग पासवान के जीजा ने ट्वीट कर राजद पर आरोप लगाया है।

वहीं धमकी मिलने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर लोजपा (रा) के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट की ओर से साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पोस्ट पर चिराग पासवान को बम से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जमुई सांसद अरुण भारती ने ट्वीट कर कहा किे अप्रत्याशित हार के डर से राजद के आपराधिक तत्व जो बिहार में जंगलराज 2.0 लाना चाहते हैं, बौखलाहट में अब चिराग पासवान जी को सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। धमकी युट्यूबर पत्रकार के पोस्ट पर दी गई। प्राथमिकी संख्या 1592/25, दिनांक 11.07.2025, साइबर थाना पटना में दर्ज है।

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए