लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद रेप केस: शाहजहांपुर में कांग्रेस को नहीं मिली 'न्याय यात्रा' की इजाजत, धारा 144 लागू, जितिन प्रसाद भी हिरासत में

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2019 10:49 IST

कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की थी कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये सोमवार को शाहजहांपुर से लखनऊ के बीच 'न्याय यात्रा' के नाम से 180 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में धारा 144 लगाई गई है, कांग्रेस को 'न्याय यात्रा' की इजाजत नहींचिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने आयोजित की थी यात्रा

उत्तर प्रदेश के पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की गिरफ्तारी के विरोध में 'न्याय यात्रा' निकालने के लिए कांग्रेस को मंजूरी नहीं मिली है। इस बीच बढ़ते हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने शाहजहांपुर में धारा 144 भी लगा दी है। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को भी हिरासत में ले लिया गया है। शाहजहांपुर में हिरासत में लिये गये जितिन प्रसाद ने कहा है कि प्रशासन कानून का हवाला देते हुए न्याया यात्रा को मंजूरी नहीं दे रहा है।

जितिन ने कहा, 'कांग्रेस आज शाहजहांपुर रेप केस की गंभीरता को सामने लाने के लिए यात्रा निकालना चाहती थी लेकिन स्थानीय प्रशासन इजाजत नहीं दे रहा है। मुझे बताएं इसमें कानून का उल्लंघन कहा हो गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।' 

इससे पहले कांग्रेस विधानमण्डल दल की उप नेता आराधना मिश्रा ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किये गये चिन्मयानंद की मदद कर रही है। सरकार ने उन पर आरोप लगाने वाली छात्रा पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार करा दिया ताकि चिन्मयानंद के खिलाफ मामले को कमजोर किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये सोमवार को शाहजहांपुर से लखनऊ के बीच 'न्याय यात्रा' के नाम से 180 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेगी। इसमे प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदउत्तर प्रदेशकांग्रेसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण