लाइव न्यूज़ :

मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार चीनी नागरिक जुटा रहा था दलाई लामा से जुड़ी जानकारी, जासूसी के मामले में पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

By सुमित राय | Updated: August 16, 2020 15:24 IST

सूत्रो ने बताया है कि आयकर विभाग की छापेमारी में गिरफ्तार चीनी नागरिक दलाई लामा और उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मंगलवार को आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान लुओ संग को गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तार चीनी नागरिक दलाई लामा और उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा रहा था।

नई दिल्ली। कथित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार एक चीनी नागरिक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि चीनी शख्स तिब्बती भिक्षुओं को रिश्वत दे रहा था और इसके साथ ही दलाई लामा व उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा रहा था। आयकर विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग के सूत्रों के बताया कि दिल्ली के मजनू का टीला इलाके के पास रहने वाले कई लोगों को 2-3 लाख के बीच रुपये दिए गए हैं। अब विभाग इन लोगों को पहचानने की कोशिश में लगा हुआ है।

जासूसी के मामले में पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान लुओ संग को गिरफ्तार किया गया था, जो फर्जी तरीके से चार्ली पेंग के नाम से रह रहा था। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि वह जासूसी के मामले में सितंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल जमानत पर बाहर था।

मिजोरम की महिला से शादी कर बनवाया डॉक्यूमेंट

जांच में पता चला है कि लुओ संग साल 2014 में नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया था। इसके बाद लुओ ने मिजोरम की एक महिला से शादी की और मणिपुर से फर्जी पासपोर्ट के साथ भारतीय पहचान प्राप्त हासिल कर लिया। इसके साथ ही उसने इसी नाम से आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बनवा लिया।

लुओ संग के ऑफिस में काम करने वालों ने पहुंचाया पैसा

आईटी विभाग ने सरकारी एजेंसियों को बताया है कि तिब्बती भिक्षुओं के लिए रिश्वत का पैसा लुओ संग के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों के माध्यम से भेजा गया था। इसके साथ ही विभाग ने बताया है कि कोरियर कंपनी ने स्वीकार किया है कि उसके जरिए नकदी का लेन-देन किया गया है।

पूरा गैंग चीनी ऐप 'वी चैट' के जरिए करता था बात

सूत्रों ने बताया है कि पूरा गैंग बातचीत के लिए चीनी ऐप 'वी चैट' का इस्तेमाल करता था। विभाग ने दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी ट्रैक किया है, जो मनी लॉन्ड्रिंग में इस गैंग की मदद कर रहा था। उस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और उसे गिरफ्तार किया जाना बाकी है, जो 40 से अधिक बैंक खातों का संचालन कर रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन्हीं 40 बैंक अकाउंट के माध्यम से 300 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। लेन-देन के लिए कुछ चीनी फर्मों का इस्तेमाल किया गया है, इनमें से कुछ का पता लगाया जा चुका है।

टॅग्स :मनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाचीनदिल्लीआयकर विभागदलाई लामा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया