लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Leh: पीएम नरेंद्र मोदी के अचानक लेह दौरे से तिलमिला गया चीन! कह दी ये बात

By विनीत कुमार | Updated: July 3, 2020 14:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह लेह पहुंचे। इसकी आधिकारिक जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे लेह पहुंचे। अब चीन की ओर से इस दौरे पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी के लेह दौरे पर आई चीन की ओर से प्रतिक्रियाचीन ने कहा- तनाव को कम करने की हो रही है कोशिश, कोई पक्ष ऐसा कदम न उठाए जिससे हालात खराब हों

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लेह का दौरा कर एक बार फिर सभी को चौंका दिया। दरअसल, इस बारे में कोई सूचना पूर्व में नहीं दी गई थी। पीएम मोदी ने हालांकि शुक्रवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के साथ लेह पहुंच गए और खुद स्थिति का जायजा लिया। 

चीन अब पीएम मोदी के इस कदम पर तिलमिला गया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने पीएम मोदी के दौरे पर पूछे गए सवाल पर कहा कि किसी भी पक्ष को हालात बिगाड़ने वाला कदम नहीं उठाना चाहिए। झाओ ने कहा, 'भारत और चीन मिलिट्री और डिप्लोमेटिक रास्ते से तनाव को कम करने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में किसी भी पक्ष को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे हालात और खराब हों।' 

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच हिंसक झड़प के कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लेह पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि मोदी सुबह करीब साढ़े नौ बजे लेह पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री निमू में एक अग्रिम स्थल पर गए और थलसेना, वायुसेना एवं आईटीबीपी के कर्मियों से बात की। यह जगह सिंधु नदी के तट पर 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और सबसे दुर्गम स्थानों में से एक है। यह जंस्कार पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है। 

गौरतलब है कि पिछले महीने भारत और चीन के सौनिकों बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गये थे। चीन के जवान भी हताहत हुए हैं। चीन ने हालांकि अब तक इस संबंध में कोई पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार चीन के 40 से ज्यादा जवान या तो मारे गये हैं या घायल हुए हैं। बताते चलें कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लेह जाने की खबरें थी। हालांकि, गुरुवार को इस दौरे को टाल दिया गया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण