लाइव न्यूज़ :

नदी के मध्य फंसे बच्चे, दो घंटे तक चले अभियान के बाद निकाला गया सकुशल

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:19 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में नदी की तेज धार में फंसे चार बच्चों को पुलिस दल ने दो घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल ​लिया है। कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में बोरा नदी में अचानक बहाव तेज होने के कारण 10 से 12 साल के चार एक बड़े चट्टान में फंस गए थे जिन्हें पुलिस दल ने सकुशल बाहर निकाल लिया है। सिंह ने बताया कि ये चारों स्कूली छात्र आज बोरा नदी में नहाने गए थे, नदी में पानी कम होने के कारण वे नदी के मध्य एक बड़े चट्टान पर चले गए, लेकिन इस दौरान अचानक बहाव तेज हो गया और वे वहीं फंस गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बच्चे नदी के मध्य फंस गए तब स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस दल पहुंची और बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। उन्होंने बताया ​कि पुलिस दल ने दो लंबी सीढ़ियों को आपस में जोड़कर एक पुल तैयार किया और उसे चट्टान तक पहुंचाया गया। बाद में उस पुल के सहारे बच्चों को बाहर निकाला गया। सिंह ने बताया​ कि बचाव अभियान दो घंटों तक चला तथा शुरुआती परेशानी के बाद बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों के परिजनों से कहा गया है कि वे बारिश के मौसम में बच्चों को अकेले नदी, तालाब में नहाने के लिए ना भेजें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह