लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मॉडल संस्कृति स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त में मिलेगी शिक्षा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:55 IST

Open in App

‘परिवार पहचान पत्र’ के तहत सत्यापित गरीब परिवारों के बच्चों को अब हरियाणा के सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि इन स्कूलों की प्रगति की समीक्षा करने के लिये मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुयी बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया । इसमें कहा गया है कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी बैठक में मौजूद थे । इसमें कहा गया है कि इन स्कूलों की निरंतर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए, खट्टर ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र का दौरा करने और इन स्कूलों की मासिक समीक्षा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों की स्थापना के लिये शिक्षा विभाग की ओर से किए गए कार्यों पर संतोष जताते हुये कहा कि इनकी संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। हरियाणा में अभी 137 सरकारी मॉडल संस्कृति उच्चतर माध्यमिक स्कूल हैं और 1418 प्राथमिक स्कूल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

भारतइन सरकारी स्कीम से फ्री मिलेगी एजुकेशन, नहीं भरनी होगी कोई फीस; जानें कैसे मिलेगा इसका लाभ

भारतशिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में आएगा सुधार !

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया