लाइव न्यूज़ :

बाल अधिकार आयोग ने चुनाव बाद हिंसा में बच्चों को निशाना बनाने पर बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत के आधार पर राज्य में चुनाव बाद हिंसा से बच्चों के प्रभावित होने का मुद्दा उठाया और इसकी जांच की मांग की।

पश्चिम बंगाल में सोमवार को बड़े पैमाने पर हिंसा हुई जिसमें संघर्ष के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता कथित रूप से घायल हो गए और कई की मौत हो गई, दुकानें लूटी गयीं। केन्द्र सरकार ने इन घटनाओं पर और विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों को लेकर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद तीन मई को हुई हिंसा में लोगों के मरने संबंधी कई खबरें मीडिया में आयी हैं।

एनसीपीसीआर के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने एक पत्र में कहा, ‘‘राज्य में चुनाव परिणाम की अंतिम तारीख दो मई थी, इसके बाद से राज्य में हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं, जिससे लोगों के लिए खतरा पैदा हुआ है और उन्हें खतरा है, खास तौर से बच्चों को।’’

आयोग ने अपने पत्र के साथ उसे मिली शिकायत की एक प्रति भी भेजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह