लाइव न्यूज़ :

वाराणसी दौरे पर सीएम योगी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया

By भाषा | Updated: August 23, 2019 13:40 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कतई न होने पाए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर के विकास कार्य, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सुपर स्पेशलिटी सेंटर का निरीक्षण भी किया

Open in App
ठळक मुद्देस्पेशलिटी सेंटर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी ने उन्हें सेंटर में अधिकाधिक विद्युत व्यय होने की जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद वैदिक विज्ञान केंद्र के प्रभारी से पूछा कि मंदिरों में गुंबद क्यों बनाए जाते हैं।

वाराणसी जिले के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की रात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने वाराणसी के सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कतई न होने पाए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर के विकास कार्य, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सुपर स्पेशलिटी सेंटर का निरीक्षण भी किया

स्पेशलिटी सेंटर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी ने उन्हें सेंटर में अधिकाधिक विद्युत व्यय होने की जानकारी दी जिस पर मुख्यमंत्री ने इसका विवरण शासन को भेजने का निर्देश दिया। योगी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन वैदिक विज्ञान केंद्र में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाने की जानकारी मिलने पर पाठ्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद वैदिक विज्ञान केंद्र के प्रभारी से पूछा कि मंदिरों में गुंबद क्यों बनाए जाते हैं। फिर उन्होंने स्वयं ही बताया कि ध्यान को अंतर्मुखी करने, एकाग्रचित्त करने के लिए मंदिरों में गुंबद बनाया जाता है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथवाराणसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब