लाइव न्यूज़ :

बंगाल की 30 फीसदी आबादी के ही हितों के प्रति संवेदनशील हैं राज्य की मुख्यमंत्री: विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: January 24, 2021 16:17 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जनवरी भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ‘जय श्री राम’ का नारा लगने के बाद भाषण देने से इंकार कर दिया क्योंकि वह जनता के एक हिस्से का तुष्टिकरण करना चाहती हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राज्य की नौ करोड़ जनता में से महज 30 फीसदी लोगों की जरुरतों और हितों के प्रति संवेदनशील हैं।

उन्होंने जलपाईगुड़ी में पत्रकारों से कहा, ‘‘जय श्री राम, लोगों के साथ दुआ-सलाम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर और नेताजी अनुसंधान ब्यूरो से उनके प्रस्थान करने के दौरान यह नारा लगाया गया। ममता दीदी ने अपमानित क्यों महसूस किया? जय श्री राम या भारत माता की जय सुनकर वह क्यों नाखुश हो गईं?’’

बनर्जी का यह कदम ‘‘राज्य के 30 प्रतिशत मतदाताओं की तुष्टिकरण के लिए होने’’ की बात पर जोर देते हुए भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘शेष 70 प्रतिशत आबादी के लिए हमेशा अनदेखी की जाती रही है।’’ राज्य की 30 प्रतिशत आबादी अल्पसंख्यक, विशेष रूप से मुसलमान है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अगले चुनाव में बंगाल की जनता उन्हें उचित जवाब देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस