लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के सियासी ऑफर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठुकराया, लोगों को नहीं हो पा रहा है नीतीश पर भरोसा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2025 14:56 IST

अपने प्रगति यात्रा के क्रम में रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे। अब हमेशा साथ रहेंगे और बिहार के साथ देश का विकास करेंगे। 

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सियासी ऑफर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सिरे से ठुकरा दिए जाने के बाद भी चर्चाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने प्रगति यात्रा के क्रम में रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे। अब हमेशा साथ रहेंगे और बिहार के साथ देश का विकास करेंगे। 

उन्होंने कहा कि आप पत्रकार हैं, एक एक बतवा जानिये न पहले महिलाओं की स्थिति थी? जब हम लोग किये जीविका दी कहना शुरू किये हम लोग देखिये कितना बढ़ियां बोलती हैं महिला। हम जीविका दिये तो केंद्र ने आजीविका दिया। 

उन्होंने कहा कि याद करिये पहले जब था, खूब प्रेस वाला सब जोर देते हैं।  हमको दू बार गलती से ऊ सब के साथ जोड़ दिया। हम लोग हर जाति के लिए काम किये हिंदू, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़ा, अपर कास्ट सबके लिए काम किये हैं। 

ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अपनी चुप्पी तोड़े जाने के बाद सियासी अटकलों का कुहासा कुछ हद तक छट गया है। हालांकि बिहार के लोगों को अभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा नही हो पा रहा है। लोगों को लगता है कि पता नही कब पलटू चाचा पलटी मार दें। 

इसका कारण यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटी मार सियासत के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। अभी के बयान कुछ और थोड़ी ही देर बाद कुछ नया गुल खिला देते हैं। बता दें कि लालू यादव ने नए साल के मौके पर कहा था कि नीतीश कुमार के लिए हमारा दरवाजा तो खुला है, नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए। 

उन्होंने कहा था कि नीतीश आते हैं तो साथ काहे नहीं लेंगे? नीतीश साथ में आए, काम करें। लालू यादव के इस बयान से सियासी गहमागहमी बढ़ गई थी। हालांकि सियासी जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार प्रेशर पॉलिटिक्स के माहिर खिलाड़ी हैं और यह पूरा मामला बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे दे भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

दरअसल, नीतीश कुमार आधी सीट चाहते हैं। जबकि भाजपा इसके लिए राजी नही है। कारण कि विधानसभा चुनाव में एनडीए के सभी सहयोगियों को शामिल करना होगा। यही विवाद का असली कारण है। 

सियासत के जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार अपने कोटे से सिर्फ जीतन राम मांझी की पार्टी को सीटें देना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा अपने कोटे से सीट दे। लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं दिखती। उसका कहना है कि सीट बंटवारे में सामूहिक भागीदारी हो। बस इसी बात को लेकर सारा विवाद खड़ा हो रहा है। 

इस बीच इस पूरे घमासान के बीच अचानक से बिहार के राज्यपाल को बदल दिया। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इस तरह से 26 वर्षों के अंतराल के बाद बिहार को अल्पसंख्यक राज्यपाल मिला है। 

इससे पहले एआर किदवई 14 अगस्त 1993 से 26 अप्रैल 1998 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। कहा जा रहा है कि राजद के 'माय' वोट बैंक में सेंधमारी के लिए ही विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में अल्पसंख्यक राज्यपाल को नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक भले ही भाजपा को वोट ना करें। लेकिन नीतीश कुमार को इसका फायदा जरूर मिलेगा। 

वहीं इससे पहले कांग्रेस ने अल्पसंख्यक उपमुख्यमंत्री बनाने का दांव चला था, जिसे राजद ने ही अस्वीकार कर दिया था। ऐसे में अब राजद को बड़ी दिक्कत हो सकती है। बता दें कि बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसके चलते एनडीए और इंडिया गठबंधन अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। पिछली बार एनडीए में जदयू 122 तो भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। उस चुनाव में जदयू ने अपने कोटे में से 7 सीटें हम को दी थी तो भाजपा ने अपनी 9 सीटें मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दी थीं। चिराग पासवान अलग होकर चुनाव लड़े थे। इस बार चिराग पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा भी साथ हैं, जबकि सहनी महागठबंधन के साथ हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडीजेडीयूलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील