लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को मनाने चेन्नई जा रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2023 15:53 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मिलने 20 जून को चेन्नई जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मिलने 20 जून को चेन्नई जा रहे हैंविपक्षी दलों की होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए एम के स्टालिन को न्योता देंगे बिहार सीएम23 जून को नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है

पटना: विपक्षी दलों की पटना में होने वाली बड़ी बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के शामिल होने को लेकर संशय व्यक्त किया जाने लगा है। कहा जा रहा कि किसी बातों को लेकर उनकी नाराजगी है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मिलने 20 जून को चेन्नई जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए एम के स्टालिन को न्योता देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 जून को जाने वाले हैं। नीतीश कुमार यहां 1 दिन रहने के बाद वापस 21 तारीख को पटना आ जाएंगे और 23 जून को आगे होने वाली बैठक में शामिल होंगे। चर्चा है कि एमके स्टालिन ने विपक्षी दलों की बैठक में आने से इंकार कर दिया है। 

ऐसा कहा जा रहा है कि उनको बैठक में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला है। जिसके बाद अब खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने जाएंगे और उन्हें बिहार आगमन का न्योता भी देंगे। उल्लेखनीय है कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कई पार्टियां विपक्ष को एकजुट करने में लगी है। 

कुछ ऐसी ही कवायद एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी भी कर रही है। इसको लेकर वो दिल्ली में विपक्षी एकजुटता का सम्मेलन का आयोजन किया गया। उसके बाद अब नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारTamil Naduएमके स्टालिनजेडीयूलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?