लाइव न्यूज़ :

हार्ले डेविडकन बाइक पर नजर आए CJI एस ए बोबडे, सोशल मीडिया पर हलचल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2020 22:21 IST

रविवार को उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो हार्ले डेविडसन की नई सुपरबाइक CVO 2020 की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बोबडे को बाइक्स में दिलचस्पी है और उन्होंने कभी बताया था कि वो पहले उनके पास एक बुलेट थी। यह तस्वीर उनके गृहनगर नागपुर की है, वो फिलहाल नागपुर में ही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाइक के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने इस बाइक पर सवार होने का सिर्फ आनंद लिया था। नागपुर में सीमित संस्करण वाली सीवीओ 2020 हार्ले डेविडसन बाइक पर बैठे हुये एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुयी थी। अधिवक्ता प्रशांत भूषण सहित कई अन्य ने यह कहते हुये इस पर सवाल उठाये कि प्रधान न्यायाधीश न तो मास्क पहने हुए थे और न ही हेलमेट लगाये हुए थे।

नई दिल्लीः प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे द्वारा हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल की सवारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उठे विवाद पर इस घटना से परिचित लोगों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश को इस बाइक के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने इस बाइक पर सवार होने का सिर्फ आनंद लिया था।

प्रधान न्यायाधीश बोबडे की अपने गृह नगर नागपुर में सीमित संस्करण वाली सीवीओ 2020 हार्ले डेविडसन बाइक पर बैठे हुये एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुयी थी। इसके बाद से यह तस्वीर चर्चा में थी। इस तस्वीर की जहां कुछ लोगों ने सराहना की वहीं अधिवक्ता प्रशांत भूषण सहित कई अन्य ने यह कहते हुये इस पर सवाल उठाये कि प्रधान न्यायाधीश न तो मास्क पहने हुए थे और न ही हेलमेट लगाये हुए थे।

भूषण ने ट्वीट किया कि जब उच्चतम न्यायालय लॉकडाउन की अवस्था में नागरिकों को न्याय के उनके मौलिक अधिकारों से वंचित कर रहा है तब नागपुर स्थित राजभवन में प्रधान न्यायाधीश बगैर मास्क या हेलमेट के भाजपा नेता की 50 लाख की मोटरसाइकिल की सवारी कर रहे हैं।

इस घटना की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और एक आटोमोबाइल डीलर ने यह बाइक उनके पास भेजी थी ताकि वह इसका अनुभव ले सकें। उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति बोबडे सेवानिवृत्त होने के बाद हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और न्यायमूर्ति बोबडे ने न तो इसे चलाया और न ही उन्हें इसके मालिक के बारे में कोई जानकारी थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टशरद अरविंद बोबडेमुंबईनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'