लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- वे किसी तरह ‘हिंदू राष्ट्र’ लागू करना चाहते हैं

By भाषा | Updated: December 27, 2019 05:40 IST

वामपंथ समर्थित संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जर्मनी के एक छात्र जैकब लिंदेनतल को सीएए के खिलाफ एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद भारत छोड़कर जाने का निर्देश दिये जाने के मामले में आईआईटी मद्रास के निदेशक की भी निंदा की।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम ने इसमें कहा कि भाजपा सरकार जब से बड़े जनमत के साथ सत्ता में आई है वह एनपीआर, सीएए और एनआरसी जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ वे किसी तरह से हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर), संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और देश भर में एनआरसी के साथ वह ‘किसी तरह हिंदू राष्ट्र’ परियोजना लागू करना चाहती है।

वामपंथ समर्थित संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जर्मनी के एक छात्र जैकब लिंदेनतल को सीएए के खिलाफ एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद भारत छोड़कर जाने का निर्देश दिये जाने के मामले में आईआईटी मद्रास के निदेशक की भी निंदा की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर छात्र ने वस्तुत: हमें यह याद दिलाया कि आईआईटी मद्रास जर्मनी की सरकार की मदद से बनी थी। हमें यह याद कराने के लिए उसे धन्यवाद कहना चाहिए। लेकिन उसे देश छोड़कर जाने के लिए कह दिया गया। आईआईटी निदेशक कहां गये? क्या वह सेवानिवृत्त हैं? क्या वह छुट्टी पर हैं? या मर गए हैं।’’ इस कार्यक्रम में माकपा नेता प्रकाश करात और सांसद कनिमोई ने भी हिस्सा लिया।

चिदंबरम ने इसमें कहा कि भाजपा सरकार जब से बड़े जनमत के साथ सत्ता में आई है वह एनपीआर, सीएए और एनआरसी जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ वे किसी तरह से हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

अगर हिंदू राष्ट्र लागू हुआ तो इससे न केवल मुस्लिमों का नुकसान होगा बल्कि दलितों का नुकसान भी होगा।’’ उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों को सरकार बनाम मुस्लिम की तरह नहीं देखना चाहिए क्योंकि सरकार तो यही चाहती है। 

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए