लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने जेटली से पूछा सवाल, भाजपा सरकार में घुसपैठ-मृतकों की संख्या सबसे ज्यादा क्यों?

By भाषा | Updated: April 23, 2019 02:03 IST

जेटली पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने कहा कि उन्हें कांग्रेस का घोषणापत्र पढना चाहिए जिसमें आतंकवाद खत्म करने तथा आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए कड़े कदम उठाने तथा बिना कोई समझौते वाला रुख का वादा है।

Open in App

पाकिस्तान पर पी चिदंबरम की हालिया टिप्पणियों को लेकर अरुण जेटली द्वारा उनकी आलोचना पर पलटवार करते हुए कांग्रेसी नेता ने सोमवार को कहा कि केन्द्रीय मंत्री को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए कि भाजपा सरकार में घुसपैठ, घुसपैठियों एवं मृतकों की संख्या सबसे ज्यादा क्यों है। जेटली ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदंबरम के इस बयान की निंदा की थी कि भारत को पाकिस्तान के प्रति ‘‘अपने व्यवहार को बदलना’’ चाहिए।

जेटली ने कहा था, ‘‘पी चिदंबरम भारत से अपना व्यवहार बदलने के लिए कहकर पाकिस्तान का पक्ष क्यों ले रहे हैं? क्या हम आतंकवाद के पीड़ित बने रहें और कुछ नहीं करें?’’

जेटली पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने कहा कि उन्हें कांग्रेस का घोषणापत्र पढना चाहिए जिसमें आतंकवाद खत्म करने तथा आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए कड़े कदम उठाने तथा बिना कोई समझौते वाला रुख का वादा है। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘जेटली जी बताइए कि भाजपा सरकार में 2018 में घुसपैठ, घुसपैठियों और मृतकों (आम नागरिक और सुरक्षा बल) की संख्या सबसे ज्यादा क्यों है?’’

टॅग्स :पी चिदंबरमअरुण जेटलीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतराहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील