लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: November 16, 2020 22:30 IST

Open in App

बीजापुर, 16 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के डिप्टी कमांडर ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के सामने भैरगढ़ एरिया कमेटी के अन्तर्गत प्लाटून नम्बर 13 का सेक्शन डिप्टी कमांडर लक्ष्मण हेमला (25 वर्ष) ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हेमला पर तीन लाख रूपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि हेमला ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार तथा प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेमला वर्ष 2012 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी में भर्ती हुआ था और वर्ष 2018 से प्लाटून नम्बर 13 में सेक्शन डिप्टी कमांडर के रूप में कार्य कर रहा था।

उन्होंने बताया कि नक्सली हेमला के खिलाफ पुलिस दल पर हमला करने, बैलाडीला खदान से बारूद लूटने तथा सुरक्षा बलों की राशन सामग्री लूटने की घटना में शामिल होने समेत अन्य मामलों में शामिल होने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि हेमला के आत्मसमर्पण करने पर राज्य शासन की आत्मसमर्पण तथा पुनर्वास नीति के तहत 10 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर