लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सरकार अब खरीदेगी गोमूत्र, एक लीटर पर कम से कम मिलेंगे चार रुपये, गोधन न्याय योजना के तहत होगी शुरुआत

By विनीत कुमार | Updated: July 19, 2022 08:15 IST

छत्तीसगढ़ सरकार 'गोधन न्याय योजना' के तहत अब गोमूत्र की भी खरीद करेगी। इसकी शुरुआत 28 जुलाई को स्थानीय 'हरेली' त्योहार से की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ सरकार 'गोधन न्याय योजना' के तहत अब गोमूत्र की खरीद शुरू करेगी।28 जुलाई को स्थानीय 'हरेली' त्योहार से न्यूनतम 4 रुपये प्रति लीटर की दर से गोमूत्र की खरीद करेगी।दो साल पहले 20 जुलाई 2020 को राज्य में हरेली पर्व के दिन से ही गोधन न्याय योजना की हुई थी शुरुआत।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार 'गोधन न्याय योजना' के तहत 28 जुलाई को स्थानीय 'हरेली' त्योहार से 4 रुपये प्रति लीटर की दर से गोमूत्र की खरीद शुरू करेगी। गोधन न्याय योजना की शुरुआत दो साल पहले की गई थी। इस योजना के तहत गाय के गोबर की खरीद भी शामिल है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि योजना की शुरुआत पशुपालकों, जैविक किसानों को आय प्रदान करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

बहरहाल, गोमूत्र खरीद के प्रथम चरण में प्रत्येक जिले के दो चयनित स्वावलंबी गौथानों से गोमूत्र की खरीद की जाएगी। गौथान प्रबंधन समिति पशुपालक से गोमूत्र खरीदने के लिए स्थानीय स्तर पर रेट तय कर सकेगी। राज्य में गोमूत्र की खरीद के लिए न्यूनतम 4 रुपये प्रति लीटर की राशि प्रस्तावित की गई है।

गोमूत्र से लिक्विड फर्टीलाइजर एवं कीट नियंत्रक उत्पाद होंगे तैयार

गोधन न्याय मिशन के प्रबंध निदेशक डॉ. अय्याज तंबोली ने सभी कलेक्टरों को गौथानों में गोमूत्र की खरीद के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दे दिए हैं। तंबोली ने कहा, 'गोधन न्याय योजना के तहत अपने बैंक खातों में उपलब्ध प्राप्तियां, चक्रीय निधि ब्याज की राशि से गौथान प्रबंधन समिति गोमूत्र की खरीद करेगी।'

अधिकारियों ने बताया कि खरीदे गए गोमूत्र से महिला स्व-सहायता समूह की मदद से लिक्विड फर्टीलाइजर एवं कीट नियंत्रक उत्पाद तैयार किए जाएंगे। चयनित समूहों को पशु चिकित्सा विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से विधिवत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

दो साल पहले गोबर की खरीद की हुई थी शुरुआत

बता दें कि दो साल पहले 20 जुलाई 2020 को राज्य में हरेली पर्व के दिन से ही गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी की शुरुआत हुई थी। अधिकारियों के अनुसार गोबर से गोथानों में अब तक 20 लाख क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट और सुपर प्लस कम्पोस्ट महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित किए जा चुके हैं, जिसके चलते राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिला है। 

अधिकारियों के मुताबिक गोधन न्याय योजना राज्य के ग्रामीण अंचल में बेहद लोकप्रिय योजना साबित हुई है। इस योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों से लगभग दो सालों में 150 करोड़ रुपये से अधिक की गोबर खरीदी की गई है, जिसका सीधा फायदा ग्रामीण पशुपालकों को मिला है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़गाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह