लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनावः पीएम मोदी आज बस्तर में फूंकेंगे चुनावी रणभेरी, राहुल गांधी भी मैदान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2018 10:43 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से छत्तीसगढ़ में बीजेपी का चुनावी कैम्पेन रफ्तार पकड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी दो रैलियों को संबोधित करेंगे।

Open in App

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार अभियान आज पूरी रफ्तार पा लेगा। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सियासी अखाड़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छलांग लगा रहे हैं। 12 नवंबर को पहले चरण के मतदान वाले इलाके बस्तर में पीएम मोदी रैली करेंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने भी अपने सेनाध्यक्ष राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। दो दिनों में उनका पांच रैलियों का कार्यक्रम है। आज दोपहर 12 बजे राहुल गांधी पाखनजोरे में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस चुनावी सीजन में पहली बार दोनों नेता आमने-सामने आ रहे हैं।

बस्तर में चुनावी प्रचार शबाब पर है। विभिन्न दलों के कार्यकर्ता चुनावी किला फतह करने आखिरी खंदक की लड़ाई लड़ रहे हैं। समूचे छत्तीसगढ़ के समान बस्तर में भी मुख्य टक्कर कांग्रेस व भाजपा के मध्य ही है। कुछेक क्षेत्नों में जोगी कांग्रेस व भाकपा के उम्मीदवारों के कारण त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी है।

गत चुनाव में भाजपा बस्तर की 12 में से सिर्फ 4 सीटों पर विजयी हुई थी, इस बार जहां भाजपा अपनी खोई हुई सीटों पर पुन: कब्जा करने, करो या मरो की तर्ज पर प्रयत्नशील है, वहीं कांग्रेसी भाजपा से अधिक सीटें झटकने, आक्रामक तेवरों के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- एमपी-छत्तीसगढ़ और राजस्‍थान पर बड़ा ओपीनियन पोलः दो राज्यों में कांग्रेस होगी चित्त, तीसरे में बीजेपी की सरकार गई!

इस चुनाव में हालांकि विकास को छोड़कर कोई विशेष चुनावी मुद्दा नहीं है, किंतु बस्तर में छिपी हुई परिवर्तन लहर अवश्य दिखाई पड़ रही है। जीएसटी एवं नोटबंदी से उकताया व्यापारी वर्ग भी भाजपा से कन्नी काटने के मूड में है। खर्चीले एवं हाईटेक प्रचार माध्यमों से धुंआधार प्रचार के बावजूद मतदाताओं में इस बार कोई खास उत्साह नहीं है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो