लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेताओं के घर तलाशी को लेकर कांग्रेस ने कसा तंज, बोली- "बीजेपी कर रही 'थर्ड लेवल' की राजनीति"

By अंजली चौहान | Updated: February 20, 2023 14:13 IST

गौरतलब है कि एक ओर जहां ईडी राज्य में छापेमारी कर रही है, वहीं, सीएम भूपेश बघेल मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के आवासीय परिसरों में ईडी ने तलाशी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने इसे तीसरे दर्जे की राजनीति करार दिया है24 फरवरी को कांग्रेस रायपुर में अधिवेशन पेश करने वाली है

रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोमवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के घरों में छापेमारी का मुद्दा अब राजनीतिक गलियारों में तूल पकड़ चुका है। ईडी द्वारा कोयला लेवी धनशोधन मामले में हो रही इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा,"रायपुर में तीसरे दर्जे की प्रतिशोध की राजनीति हो रही है, जिसका उदाहरण हमारे सामने है।

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन से ठीक चार दिन पहले ये जांच करने की क्या आवश्यकता थी? जिन मामलों की बात वो कर रहे हैं, उसकी जांच 1-2 महीने पहले या 1-2 महीने बाद भी तो कर सकते थे। 

गौरतलब है कि रायपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय पू्र्ण सत्र से कांग्रेस के नेताओं के घरों और अन्य जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है। 24 फरवरी से शुरू होने वाले कार्यक्रम में 10,000 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भाग लेने के लिए तैयार है और इसके लिए पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में कार्यक्रम से पहले इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। 

जयराम रमेश ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता ये छापेमारी कब तक जारी रहेगी। इन छापों ने हमें प्रधानमंत्री के प्रति और भी अधिक आक्रामक बना दिया है। प्रतिशोध और उत्पीड़न की उनकी तीसरे दर्जे की राजनीति के लिए ये हमें बूस्टर डोज की खुराक दी गई है। 

पीएम ईडी को वहां नहीं भेजते जहां जरूरत- जयराम रमेश 

राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने कहा कि पीएम ईडी को वहां नहीं खोलते जहां इसकी आवश्कता होती है। उनके पास फेयर एंड लवली स्कीम है। जिन पर पूर्व में ईडी की नकेल कसी गई, वो बीजेपी में शामिल होने के बाद बेगुनाह हो गए। बीजेपी वाशिंग मशीन की तरह उन नेताओं को पार्टी में शामिल करके वर्णित करती है जिन पर पहले से कई आरोप लगे होते हैं। 

गौरतलब है कि एक ओर जहां ईडी राज्य में छापेमारी कर रही है, वहीं, सीएम भूपेश बघेल मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के आवासीय परिसरों में ईडी ने तलाशी ली है।

चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में जुटे साथियों के मनोबल को कमजोर करने के लिए किया जा रहा लेकिन इस तरह की हरकतों से सत्र की तैयारियों में लगे हमारे साथियों को रोककर हमारा हौसला नहीं तोड़ा जा सकता। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़कांग्रेसBJPप्रवर्तन निदेशालयJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप