लाइव न्यूज़ :

CGBSE Board exams: 1 से 5 जून तक होगी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, छात्रों को घर से देना होगा पेपर

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 23, 2021 16:03 IST

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 1 से 5 जून तक 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है । छात्रों को घर से ही परीक्षा देनी होगी । उन्हें 5 दिनों के भीतर एग्जाम देने का प्रयास करना होगा और उत्तर पुस्तिका जमा करनी होगी

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12 वीं परीक्षा की तिथि घोषित की, 1 से 5 जून तक होंगे एग्जामछात्रों को घर से देना होगी परीक्षा, स्कूल जाकर जमा करनी होगी अपनी उत्तर पुस्तिका कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए टेक होम का विकल्प दिया गया

रायपुर: कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 1 से 5 जून तक 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। छात्रों को घर से ही परीक्षा देनी होगी। सीजीबीएसई का यह फैसला तब आया, जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने पर कई मंत्रियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में भाग ले रहे हैं।

छात्रों को पांच दिन में जमा करना होगी उत्तर पुस्तिका

छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी जाएगी और उन्हें 5 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा करनी होगी । उदाहरण के लिए यदि किसी छात्र को 1 जून को प्रश्न पत्र मिलता है, तो वह 6 जून तक अपने-अपने स्कूलों में उत्तर पुस्तिका जमा करेंगे । छात्रों को शारीरिक रूप से स्कूल जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका जमा करनी होगी। कोरोना की वजह से इस साल परीक्षा में हुई देरी को देखते हुए छात्रों को ये विकल्प दिया जा रहा है।

इसके तहत लगभग 3 लाख छात्र सीजीबीएसई परीक्षा में शामिल होंगे। छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं ।

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द की थी और सीबीएसई व  दूसरे राज्य बोर्ड की तरह छत्तीसगढ़ बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा स्थगित की थी। सीबीएसई बोर्ड और कई अन्य बोर्डों की परीक्षाओं पर   कई मंत्रियों के बीच बैठक के बाद आज अंतिम निर्णय की संभावना है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने हाल ही में बिना किसी परीक्षा के 4.61 लाख से अधिक छात्रों को दसवीं के परिणाम घोषित किए थे, जिसमें 4.4 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए थे।

टॅग्स :सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 12th रिजल्टकोरोना वायरसexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

भारतKVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया