लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सली वारदात: डंपर व जेसीबी समेत 9 वाहनों को नक्सली ने किया आग के हवाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 15:40 IST

झारखंड के बाद छत्तीसगढ़ में एक और नक्सली हमला जिसमें नक्सलियों ने डंपर व जेसीबी समेत 9 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन नक्लसियों को गिरफ्तार किया गया हैदो महिला नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है

अभी झारखंड नक्सली हमले में 3 पुलिस के जवानों के शहीद हुए दो दिन भी नहीं बीते हैं कि एक और नक्सली वारदात सामने आ रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने डंपर व जेसीबी समेत 9 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी मीडिया व स्थानीय प्रशासन के पास फिलहाल नहीं है। गौरतलब है कि अभी शुक्रवार रात ही झारखंड विधान सभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक हिंसक घटना को अंजाम दिया था। नक्सलियों के इस सुनियोजित हमले में मौके पर तीन पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा एक को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से मिल रहे जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन नक्लसियों को गिरफ्तार किया गया और दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक सुरक्षा दल ने जांच अभियान के दौरान चिंतागुफा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टिमेलवाडा गांव के समीप शनिवार को नक्सलियों कवासी सिंगा (40), पोडियम आयटा (42) और मडकम सोमदा (22) को पकड़ा। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) इस अभियान में शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘‘ये तीनों चिंतागुफा इलाके में 2017 में पुलिस दलों पर हमला करने की दो घटनाओं में शामिल थे। उन्हें न्यायिक हिरासत में रिमांड पर भेज दिया गया है।’’

एक अन्य घटना में महिला नक्सली पोडियम सोमदी (24) और मादवी मुके (27) ने शनिवार को सुकमा शहर में वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस बीच, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में शामिल पांच वाहनों और एक मशीन को फूंक दिया। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना छोटेडोंगर पुलिस थाना इलाके के तहत मादोनर गांव के समीप शनिवार शाम को हुई जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा था। 

टॅग्स :नक्सल हमलासुकमा एनकाउंटरछत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया